मुख्य बातें

​​​​​​​गिरिडीह में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे: दो दिनों से बाधित कोयला परिवहन, पिछले महीने भी ट्रैक पर बेपटरी हुई थी गाड़ी – Giridih News

​​​​​​​गिरिडीह में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे:  दो दिनों से बाधित कोयला परिवहन, पिछले महीने भी ट्रैक पर बेपटरी हुई थी गाड़ी – Giridih News


गिरिडीह स्थित सीसीएल के सीपी साइडिंग से कोयला लेकर धनबाद की ओर जा रही मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर जाने की घटना सामने आई है। यह हादसा बरवाडीह के पास रेलवे ब्रिज के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना रविवार दोपहर के समय हुई, जिसके बाद से इस

.

दो दिनों से अधिक समय से मौके पर ही फंसी मालगाड़ी

इस संबंध में सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी राज्यवर्धन ने बताया कि घटना के बाद से सीसीएल और रेलवे की संयुक्त टीम लगातार डिब्बों को पटरी पर वापस लाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अब तक सफलता नहीं मिल सकी है और मालगाड़ी दो दिनों से अधिक समय से मौके पर ही फंसी हुई है।

रेलवे और सीसीएल प्रशासन जल्द ही ट्रैक की मरम्मत और परिवहन बहाल करने की दिशा में काम तेज करने में जुटा है।

सीसीएल से जुड़े इस ट्रैक की हालत काफी जर्जर है। माना जा रहा है कि इसी वजह से हादसा हुआ है। गौरतलब है कि पिछले महीने भी इसी ट्रैक पर खाली मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था, लेकिन इस बार कोयला लदी ट्रेन होने के कारण स्थिति अधिक गंभीर हो गई है।

सीसीएल से कोयला ढुलाई के लिए उपयोग होता है यह ट्रैक

इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यह ट्रैक केवल सीसीएल से कोयला ढुलाई के लिए उपयोग होता है। इसलिए आम रेल सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। फिर भी लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने ट्रैक की सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे और सीसीएल प्रशासन जल्द ही ट्रैक की मरम्मत और परिवहन बहाल करने की दिशा में काम तेज करने में जुटा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *