भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने इस घटना को लेकर DGP से शिकायत करने की बात कही थी।
डीजीपी राजीव शर्मा ने एक आदेश जारी कर जोधपुर ग्रामीण के भोपालगढ़ के सर्किल ऑफिसर भूराराम खिलेरी को एपीओ कर दिया। इसे दो दिन पहले हुए भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री के साथ हुई मारपीट के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में पूर्व में एक A
.
बता दें कि शनिवार को जोधपुर के भोपालगढ़ थाने में भाजपा के मंडल महामंत्री हेमंत शर्मा ने मर्डर के एक मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सोशल मीडिया टिप्पणी की थी। इसके बाद पुलिस ने पकड़ लिया था। आरोप है कि सर्किल ऑफिसर, थाना अधिकारी ने जानबूझकर मंडल महामंत्री को गिरफ्तार किया था। भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी का कहना है कि पुलिस ने रात को थाने में बंद कर भाजपा के मंडल महामंत्री हेमंत शर्मा की पिटाई की।
DGP की और से इसको लेकर आदेश जारी किए गए।
इस घटना के विरोध में भाजपा देहात जिला अध्यक्ष भाटी भोपालगढ़ थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर पिटाई करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने ADCP के सामने विरोध जताया।
गुस्साए जिलाध्यक्ष ने यहां तक बोल दिया कि हमारी सरकार है और आप हमारे ही पदाधिकारी को पीट रहे हो, ऐसा नहीं चलेगा। में इसको लेकर CM, डीजीपी को भी शिकायत करूंगा। यदि आपने एक्शन नहीं लिया तो में अपने हिसाब से कार्रवाई करवाऊंगा।
उन्होंने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने उनकी पार्टी के पदाधिकारी के साथ मारपीट की है उसे सामने लाया जाना चाहिए। उसके खिलाफ कार्रवाई हो। उसे किस अपराध में थाने लाकर बंद किया गया। क्या वो कोई हिस्ट्रीशीटर था क्या जो पुलिस को उसे पकड़कर लाना पड़ा।
जिलाध्यक्ष भाटी ने कहा कि रात भर उनके मंडल के पदाधिकारी के साथ थाने में पिटाई की गई थी। उसके शरीर पर कई जगहों पर निशान है। जबकि पुलिस थाना भोपालगढ़ के थाना अधिकारी बोल रहे हैं उन्हें पता ही नहीं, ये कैसे संभव है।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर भाजपा के पदाधिकारियों को टारगेट कर रही है। उन्होंने इस मामले में आगे उच्च स्तर पर शिकायत करने की बात भी कही थी। विवाद बढ़ता देख पिटाई करने के आरोप में एएसआई गोविंदराम और कांस्टेबल दिलीप को भोपालगढ़ थाने से ग्रामीण पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया। अब भोपालगढ़ सर्किल ऑफिसर भूराराम खिलेरी को APO करने को लेकर इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
