मुख्य बातें

मनाली मैराथन में दोड़ेंगे देश-विदेश के 700 धावक: 26 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे फ्लैग-ऑफ; अल्ट्रा मैराथन में 100KM की दौड़ – Manali News

मनाली मैराथन में दोड़ेंगे देश-विदेश के 700 धावक:  26 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे फ्लैग-ऑफ; अल्ट्रा मैराथन में 100KM की दौड़ – Manali News

मनाली मेराथन में 26 अक्टूबर को दोड़ेंगे 700 धावक।

हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में तीसरी मैराथन 26 अक्टूबर को आयोजित होगी। इसमें देश-विदेश के लगभग 700 धावक भाग लेंगे और मनाली व रोहतांग की बर्फीली वादियों में अपना दम दिखाएंगे।

.

मनाली मैराथन के मुख्य आयोजक प्रवीण सूद ने बताया कि इस मैराथन का आयोजन छह कैटेगिरी में किया जा रहा है। एक किलोमीटर की दौड़ छोटे बच्चों को होगी। इसके अलावा 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, हाफ मैराथन (21किलोमीटर), फुल मैराथन (42किलोमीटर) और अल्ट्रा मैराथन (लगभग 100 किलोमीटर) की होगी।

मनाली से रोहतांग और फिर वापस मनाली आएंगे धावक

मैराथन में धावक सुबह मनाली से रोहतांग के लिए दौड़ेंगे और शाम को वापस मनाली आएंगे। इस मैराथन का मकसद क्लीन मनाली ग्रीन मनाली व पर्यावरण स्वच्छता का संदेश देना है। इसी तरह टूरिस्ट को यह बताना भी मकसद है कि मनाली अब आपदा से निकलकर पर्यटन के लिए सुरक्षित है।

23 अक्टूबर तक चलेगा पंजीकरण

प्रवीण सूद ने बताया कि मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 23 अक्टूबर तक चलेगा। स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को पंजीकरण शुल्क में छूट दी जाएगी। अब तक लगभग 500 लोग पंजीकरण करवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को सभी प्रतिभागियों को दौड़ के नियम और रूट के बारे में जानकारी दी जाएगी, जबकि 26 अक्टूबर की सुबह 6:30 बजे मनाली मैराथन का फ्लैग ऑफ किया जाएगा।

तीसरी बार किया जा रहा दौड़ का आयोजन

प्रवीण सूद ने कहा- छोटे बच्चों के लिए होने वाली एक किमी की दौड़ में बच्चों के साथ उनके अभिभावक और सीनियर सिटिजन दौड़ेंगे। यही सबसे बड़ा आकर्षण होता है जिसमें छोटे से छोटे बच्चे से लेकर किसी भी बड़ी उम्र के लोग मनाली की ठंड में सुबह साढ़े छह बजे सड़कों पर दौड़ेंगे। इस मैराथन का आयोजन हिमालयन एक्सट्रीम के बैनर तले तीसरी बार किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *