मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सोनभद्र जिले में दीपावली के त्यौहार पर सोमवार और मंगलवार को कई हादसे हुए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसों से चार परिवारों में मातम छा गया है।
विंढमगंज थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से सिकंदर वियार (25 वर्ष) की मौत हो गई। दुद्धी में एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रायपुर मे नशे मे धुत एक व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई, रॉबर्ट्सगंज कोयवाली क्षेत्र मे एक अन्य व्यक्ति की औंधे मुंह गिरने से मौत हो गई।पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पहली घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में मातम छा गया। मृतक की पहचान सिकंदर वियार (25 वर्ष) निवासी सलैयाडिह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दीपावली की देर रात सिकंदर घर से बाहर निकला था, तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना में दुद्धी थाना क्षेत्र के दिघुल ग्राम निवासी रामप्रसाद (70) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रामप्रसाद सोमवार को रोज की तरह गाय चराने घर से निकले थे, तभी किसी ट्रेन की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर दुद्धी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाया गया।
