मुख्य बातें

हरियाणा में UG-PG के लिए फिर खुला एडमिशन पोर्टल: बिना ऑनलाइन आवेदन नहीं मिलेगा छात्रों को प्रवेश, सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल को लेटर जारी – Bhiwani News

हरियाणा में UG-PG के लिए फिर खुला एडमिशन पोर्टल:  बिना ऑनलाइन आवेदन नहीं मिलेगा छात्रों को प्रवेश, सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल को लेटर जारी – Bhiwani News


स्टूडेंट्स 21 से 27 अक्टूबर तक एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

हरियाणा के सरकारी, एडेड और प्राइवेट कॉलेजों में पढ़ने के लिए जो स्टूडेंट्स इंट्रेस्टेड हैं, उनको हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने एक और मौका दिया है। डिपार्टमेंट ने ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्सेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल फिर से खोलन

.

डिपार्टमेंट के हिसाब से, स्टूडेंट्स अब 21 से 27 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस टाइम पीरियड में स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन के फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड ईयर और पोस्ट ग्रेजुएशन के फर्स्ट और सेकेंड ईयर में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बिना ऑनलाइन अप्लाई किए किसी भी स्टूडेंट को एडमिशन नहीं मिलेगा।

उच्च शिक्षा विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर ने सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट कॉलेजों के प्रिंसिपल को इस बारे में लेटर भेजा है। लेटर में कहा गया है कि स्टूडेंट्स और कॉलेजों की रिक्वेस्ट के बाद एडमिशन पोर्टल को फिर से खोला गया है, ताकि जो स्टूडेंट्स पिछली बार अप्लाई नहीं कर पाए थे, वे एडमिशन ले सकें।

6 पॉइंट में समझें एडमिशन प्रोसेस…

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले एडमिशन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। ये रजिस्ट्रेशन OTP के जरिए होगा।
  • एप्लिकेशन फॉर्म: फिर एप्लिकेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन डिटेल्स, वेटेज (अगर कोई हो), डॉक्यूमेंट्स अपलोड करो और कॉलेज और कोर्स की चॉइस भरो। मतलब, किस कॉलेज में और कौन सा कोर्स करना है, वो बताना होगा।
  • ऑनलाइन वेरिफिकेशन: जो कॉलेज सबसे पहले चुना है, उसके हिसाब से एप्लिकेशन फॉर्म उस कॉलेज को भेजा जाएगा। कॉलेज वाले फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स चेक करेंगे। अगर कोई गड़बड़ होगी, तो SMS या ईमेल से बता दिया जाएगा। फिर वो गलती ठीक करके दोबारा फॉर्म जमा करना होगा।
  • मेरिट लिस्ट और सीट मिलना: नंबरों और वेटेज के हिसाब से रैंक बनेगी। फिर रैंक और आरक्षण के हिसाब से मेरिट लिस्ट बनेगी।
  • फीस जमा करना: जिन स्टूडेंट्स का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, वो टाइम पर ऑनलाइन या ऑफलाइन फीस जमा कर सकते हैं। फीस जमा होने के बाद पोर्टल पर रसीद मिलेगी। इससे एडमिशन कन्फर्म हो जाएगा।
  • रसीद डाउनलोड करें: फीस भरने के बाद पोर्टल से रसीद डाउनलोड करनी होगी। फिर एडमिशन पक्का हो गया।

कॉलेजों को जारी किया गया लेटर…

ग्रेजुएशन के लिए 19 मई से 16 जून तक खुला था पोर्टल ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 19 मई से 16 जून तक पोर्टल खोला था। इसके बाद जिन स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन अप्लाई किया था, उनको नंबरों के हिसाब से एडमिशन मिला। ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए 3 बार काउंसलिंग हुई।

इस दौरान खाली सीटों के हिसाब से मेरिट लिस्ट निकाली गई और जिन स्टूडेंट्स का नाम आया, उनको फीस जमा करके एडमिशन लेने का टाइम दिया गया। लेकिन फिर भी जो सीटें बच गईं, उन पर एडमिशन के लिए पोर्टल को दोबारा खोला गया है।

पोस्ट ग्रेजुएशन की 2 बार मेरिट लिस्ट जारी हुई थी पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 16 जुलाई से 28 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए पोर्टल खोला था। इसके बाद जिन स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया, उनकी मेरिट लिस्ट निकालकर फिजिकल काउंसलिंग के जरिए एडमिशन का मौका दिया गया। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 2 बार मेरिट लिस्ट निकाली। अब जो सीटें खाली रह गई हैं, उनको भरने के लिए फिर से पोर्टल खोला गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *