मुख्य बातें

हिसार में नई गाड़ी लेने जा रहे युवकों का एक्सीडेंट: पेड़ से टकराई कार; एक की मौत, 4 अन्य घायल, नहीं मनी दिवाली – Hisar News

हिसार में नई गाड़ी लेने जा रहे युवकों का एक्सीडेंट:  पेड़ से टकराई कार; एक की मौत, 4 अन्य घायल, नहीं मनी दिवाली – Hisar News


हिसार में रोड से उतर कर पेड़ से अकराई कार।

हिसार के सीसवाला गांव में दिवाली के दिन एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार अन्य युवक घायल हो गए। यह घटना सीसवाला गांव से निकलते ही रावलवास खुर्द रोड पर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।

.

जानकारी के अनुसार, सीसवाला निवासी विक्रम, नरेश, रामचंद्र, सुनील और राकेश दिवाली के अवसर पर अपनी नई बुक की गई गाड़ी और एक बाइक लेने के लिए हिसार जा रहे थे। वे सभी दोस्त एक स्विफ्ट कार में सवार थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और पलट गई।

रामचंद्र का फाइल फोटो।

गांव में दिवाली पर आतिशबाजी नहीं करने का फैसला

उधर, इस घटना के बाद सीसवाला के ग्रामवासियों ने इस घटना के बाद पटाखे, आतिशबाजी ना करने का फैसला लिया। ग्रामीणों ने मिलकर इस फैसले को मानकर दुख की इस घडी में साथ देने का निर्णय लिया है।

रामचंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, अन्य घायल

राहगीरों ने तुरंत घायलों को गाड़ी से निकालकर हिसार के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार अन्य चार दोस्त विक्रम, नरेश, सुनील और राकेश घायल हो गए, जिनमें से विक्रम और नरेश को गंभीर चोटें आईं, जबकि सुनील और राकेश को हल्की चोटें लगीं।

एयरबैग खुलने से बच सकती थी जान, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार, दोस्तों ने मिलकर नई गाड़ी घर लाने की योजना बनाई थी, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। उनका मानना था कि यदि गाड़ी के एयरबैग खुल जाते तो शायद बड़ा हादसा टाला जा सकता था और रामचंद्र की जान बच सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *