मुख्य बातें

DIG भुल्लर पर DGP गौरव यादव का पहला बयान: स्पेसेफिक केस के बारे में कुछ नहीं कह सकता, अभी ये जांच के अधीन है, हमारी विजिलेंस फेलियर नहीं – Jalandhar News

DIG भुल्लर पर DGP गौरव यादव का पहला बयान:  स्पेसेफिक केस के बारे में कुछ नहीं कह सकता, अभी ये जांच के अधीन है, हमारी विजिलेंस फेलियर नहीं – Jalandhar News

जालंधर पहुंचे डीजीपी गौरव यादव।

DIG हरचरण भुल्लर गिरफ्तारी केस में DGP गौरव यादव ने पहली बार विजिलेंस पर पूछे सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पैसे और सोने के साथ CBI की तरफ से पकड़े गए DIG भुल्लर मामले में उनकी विजिलेंस का कोई फेलियर नहीं है। पंजाब विजिलेंस ने कई केस हैंडल किए ह

.

पंजाब सरकार की करप्शन को लेकर जीरो टॉलरेंस पंजाब सरकार करप्शन के खिलाफ है। सरकार करप्शन को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। इसके तहत करप्शन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। ये कार्रवाई हर किसी डिपार्टमेंट के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ की जा रही है। यहां तक की सरकार अपने मंत्रियों और एमएलए तक को नहीं बख्श रही।

बहुत सारे अफसर डिसमिस किए हैं विजिलेंस काफी एक्टिव है। बीते दिनों का रिकॉर्ड देखें तो कई ऐसे अधिकारियों को पकड़ा गया है जो रिश्वतखोरी में लिप्त थे। कई ऐसे अफसर हैं जिनको डिसमिस किया गया है। किसी को भी नहीं छोड़ा गया और न ही आगे छोड़ा जाएगा। विजिलेंस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। विजिलेंस के अधिकारी और कर्मचारी अपना काम बाखूबी कर रहे हैं।

पंजाब विजिलेंस एक्टिव है जब से पंजाब सरकार आई है भ्रष्टाचार को लेकर क्लियर पॉलिसी रही है। पंजाब में जो भी व्यक्ति रिश्वत लेता पाया जाता है, उस पर बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की बात करें तो विजिलेंस ने कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। ये पंजाब विजिलेंस के एक्टिव होने का सबूत है। विजिलेंस पहले से ज्यादा एक्टिव है।

इससे पहले DGP गौरव यादव ने PAP कॉम्प्लेक्स में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। DGP ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और सुरक्षा संबंधी रणनीतियों की जानकारी दी।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा- पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक देश में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 5800 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यापक कार्रवाई करने वाली पंजाब पुलिस देश की पहली पुलिस है।

डीजीपी ने यह भी जोर देकर कहा कि राज्य में नशा रोकने के लिए पुलिस लगातार जागरूकता और कानून प्रवर्तन के कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई राज्य में माहौल बिगाड़ने के लिए सक्रिय है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *