मुख्य बातें

रायगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसे में 2 की मौत: अनियंत्रित बाइक का सड़क किनारे खंभे से टकराने से युवक की मौत, डंफर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर – Raigarh News

रायगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसे में 2 की मौत:  अनियंत्रित बाइक का सड़क किनारे खंभे से टकराने से युवक की मौत, डंफर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर – Raigarh News


सड़क दुर्घटना में युवक के सिर और जबड़े में गंभीर चोट पहुंचने से उसकी मौत हो गई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बिजली खंभे से टकरा गई, तो दूसरे मामले में डंफर चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की के बाद संबंधित पुलिस आगे की जांच शुर

.

पहली घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। जहां बताया जा रहा है कि धौराभांठा का रहने वाला राजकुमार यादव 32 साल सोमवार की शाम को अपनी बाइक पर सवार होकर खुरूशलेंगा की ओर जा रहा था।

तभी रास्ते में पटेल फेब्रिकेशन के पास एक वाहन को साइड देने के चक्कर में वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई।

इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और राजकुमार के सिर, जबड़ा और हाथ-पैरों में गंभीर चोट पहुंची। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मामले की सूचना मिलने पर तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मामले में पुलिस आगे की जांच शुरू कर दी है।

छातामुड़ा चौक के पास डंफर की ठोकर से ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई

डंफर चालक ने बाइक को मारी टक्कर दूसरी घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। जहां बताया जा रहा है कि ग्राम तेलापाली गांव का रहने वाला वनमाली कावंरिया 45 साल बाइक पर सवार होकर रायगढ़ आ रहा था।

तभी छातामुड़ा चौक के पास चंद्रपुर की ओर से आ रही डंफर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया।

इससे उसके शरीर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *