मुख्य बातें

अनिल मिश्रा हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार: पलामू में घर से 400 मीटर दूर हुई थी हत्या, दूसरा फरार – Palamu News

अनिल मिश्रा हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार:  पलामू में घर से 400 मीटर दूर हुई थी हत्या, दूसरा फरार – Palamu News

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में अनिल कुमार मिश्रा हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 36 वर्षीय अनिल मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी मीणा देवी ने नरेश तिवारी और टुनटुन मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

.

यह घटना 15 अक्टूबर को शाम करीब 4:30 बजे हुई, जब अनिल अपने घर से कुछ दूरी पर टहलने निकले थे। घर से 400 मीटर दूर पहुंचे होंगे कि उनपर हमला किया गया। उनकी पत्नी को सूचना मिली कि पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने अनिल को खून से लथपथ पाया।

हमलावर मरा हुआ समझकर भाग गए थे

अनिल ने अपनी पत्नी को बताया था कि गांव के नरेश तिवारी और टुनटुन मिश्रा ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से उन पर हमला किया था। हमलावर उन्हें मरा हुआ समझकर भाग गए थे। गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार मिश्रा की अगले दिन इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में 26 वर्षीय टुनटुन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस हत्याकांड का दूसरा आरोपी नरेश तिवारी अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रही है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि की है।

मामूली विवाद को लेकर टुनटुन मिश्रा और उसके बहनोई नरेश तिवारी ने अनिल कुमार मिश्रा को बेरहमी से पीटा था। घायल अनिल का पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज और बाद में मेदिनीनगर सदर अस्पताल में इलाज किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *