मुख्य बातें

राज्यसभा सदस्य पद्मश्री राजिंदर गुप्ता पैतृक गांव पहुंचे: मंदिर में माथा टेका, पत्नी संग पूजा-अर्चना की, गांव के विकास का संकल्प लिया – Barnala News

राज्यसभा सदस्य पद्मश्री राजिंदर गुप्ता पैतृक गांव पहुंचे:  मंदिर में माथा टेका, पत्नी संग पूजा-अर्चना की, गांव के विकास का संकल्प लिया – Barnala News


अपने पैतृक गांव के मंदिर में पूजा अर्चना करते राज्यसभा सदस्य पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी।

राज्यसभा सदस्य पद्मश्री राजिंदर गुप्ता अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मधु गुप्ता के साथ अपने पैतृक गांव नसीबपुरा (जिला बठिंडा) पहुंचे। ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक राजिंदर गुप्ता ने सबसे पहले गांव के मंदिर में माथा टेका और गांववासियों से आशीर्वाद लिया।

.

इस अवसर पर गांव की सरपंच मनप्रीत सिंह, पंचायत सदस्य मोदन सिंह, भोला सिंह, गुरदीप सिंह, गुरदीप चाहल, विक्की पंच, बिंदर सिंह नंबरदार, महंत निर्मल सिंह और प्रधान गुरचरण सिंह साहिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया और राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर बधाई दी।

गांव की पंचायत ने उनके समक्ष गांव के विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं। इनमें सड़कों को चौड़ा करने, स्कूल को अपग्रेड करने और गांव में एक मिनी अस्पताल बनवाने की प्रमुख मांगें शामिल थीं।

गांव के मंदिर में पूजा करते राजिंदर गुप्ता और उनकी पत्नी।

गांव को 10 लाख की आर्थिक सहायता दी

पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गांव को तत्काल 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने शेष सभी मांगों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। गुप्ता ने कहा कि यह गांव उनकी कर्मभूमि है और इसकी सेवा करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने नसीबपुरा को एक आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की इच्छा व्यक्त की, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं हर व्यक्ति तक पहुंचें।

श्रीमती मधु गुप्ता ने भी ग्रामीण महिलाओं से बातचीत की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। गांववासियों ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि गांव का बेटा आज राज्यसभा तक पहुंचा है और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है।

यहां देखिए फोटो…

ग्रामवासियों के साथ पद्मश्री राजिंदर गुप्ता।

ग्रामवासियों के साथ पद्मश्री राजिंदर गुप्ता।

पद्मश्री राजिंदर गुप्ता को सम्मानित करते गांव वाले।

पद्मश्री राजिंदर गुप्ता को सम्मानित करते गांव वाले।

मंदिर में पूजा अर्चना करते राजिंदर गुप्ता, उनकी पत्नी और अन्य।

मंदिर में पूजा अर्चना करते राजिंदर गुप्ता, उनकी पत्नी और अन्य।

गांव वालों के साथ पद्मश्री राजिंदर गुप्ता।

गांव वालों के साथ पद्मश्री राजिंदर गुप्ता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *