घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में अब 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे। (प्रतीकात्मक फोटो)
जमशेदपुर के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र (45) में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो गई है। कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से तीन के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। अब 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उ
.
निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, स्क्रूटनी प्रक्रिया के दौरान तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण या अधूरे दस्तावेजों के कारण अस्वीकृत किए गए। अब कुल 14 प्रत्याशियों के नामांकन को वैध घोषित किया गया है, जिन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति मिली है।
वैध पाए गए उम्मीदवारों की सूची
1. परमेश्वर टुडू (निर्दलीय)
2. श्रीलाल किस्कू (निर्दलीय)
3. बाबूलाल सोरेन (भारतीय जनता पार्टी)
4. सोमेश चंद्र सोरेन (झारखंड मुक्ति मोर्चा)
5. पार्वती हांसदा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक))
6. मनसा राम हांसदा (निर्दलीय)
7. नारायण सिंह (निर्दलीय)
8. विकास हेम्ब्रम (निर्दलीय)
9. पंचानन सोरेन (भारत आदिवासी पार्टी)
10. बसंत कुमार तोपनो (निर्दलीय)
11. रामदास मुर्मू (झारखंड लोक कल्याण मंच)
12. मनोज कुमार सिंह (निर्दलीय)
13. विक्रम किस्कु (निर्दलीय)
14. रामकृष्ण कांति माहली (निर्दलीय)
