मुख्य बातें

उसास गांव से शराब तस्कर गिरफ्तार, 11 बोतल बरामद: कोंच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई – Gaya News

उसास गांव से शराब तस्कर गिरफ्तार, 11 बोतल बरामद:  कोंच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई – Gaya News

कोंच पुलिस ने सोमवार को उसास गांव से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली थी कि थाना क्षेत्र के उसास गांव में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप उतारी गई है और उसकी बिक्री की योजना बनाई जा रही है। इस सूचना के सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई। पीटीसी जितेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल ने चिह्नित ठिकाने पर औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से विदेशी ब्रांड की 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान शराब के साथ धंधेबाज कबींदर कुमार को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और बरामद शराब को जब्त कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *