मुख्य बातें

रोहतक में ASI संदीप लाठर सुसाइड केस में बनी SIT: DSP करेंगे जांच; IPS पूरन कुमार की IAS पत्नी, AAP विधायक से पूछताछ हो सकती है – Rohtak News

रोहतक में ASI संदीप लाठर सुसाइड केस में बनी SIT:  DSP करेंगे जांच; IPS पूरन कुमार की IAS पत्नी, AAP विधायक से पूछताछ हो सकती है – Rohtak News


संदीप लाठर सुसाइड केस में रोहतक पुलिस ने IAS अमनीत पी कुमार और उनके भाई बठिंड़ा ग्रामीण से विधायक अमित रतन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रोहतक में साइबर सेल के ASI संदीप लाठर सुसाइड केस में पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बना दी है। DSP दलीप सिंह के नेतृत्व में बनी SIT में सदर थाना SHO सुरेंद्र कुमार, एक SI व एक ASI शामिल है। चार सदस्यीय टीम सुसाइड केस में संबंधित सभी लोगों से

.

ASI संदीप लाठर ने 14 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे लाढ़ौत गांव में धामड़ रोड पर अपने मामा के खेतों में बने कोठड़े की छत पर जाकर सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। सुसाइड से पहले संदीप लाठर ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और 4 पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उन्होंने IPS वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

पुलिस ने इस मामले में संदीप लाठर की पत्नी संतोष के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार और पंजाब के बठिंडा ग्रामीण सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन समेत 4 लोगों को नामजद किया है। हालांकि, यह FIR अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है। परिवार के सदस्यों को FIR की कॉपी दिखाई गई, जिसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया गया।

14 अक्टूबर को ASI संदीप लाठर ने सुसाइड कर लिया था। इससे पहले उन्होंने वीडियो बनाकर IPS पूरन कुमार को भ्रष्टाचारी कहा था।

गनमैन सुशील को पकड़ने वालों में शामिल था ASI संदीप IPS वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार को पुलिस ने अंबाला के आसपास से काबू किया था। पुलिस की जिस टीम ने सुशील को पकड़ा था, उसमें ASI संदीप लाठर भी शामिल था। इसी मामले में संदीप से चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने पूछताछ भी की थी। चंडीगढ़ पुलिस की SIT DIG स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में बनी है। यह SIT पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच कर रही है। इस केस में तत्कालीन DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक के SP रहे नरेंद्र बिजारणिया समेत 15 अफसर नामजद हैं।

हिमाचली टोपी पहनकर कारोबारी के ऑफिस में गनमैन सुशील की एंट्री का दावा किया गया था।

हिमाचली टोपी पहनकर कारोबारी के ऑफिस में गनमैन सुशील की एंट्री का दावा किया गया था।

दोनों FIR की जांच DSP के पास 6 अक्टूबर को रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में FIR नंबर 319 दर्ज हुई। जो शराब कारोबारी की शिकायत पर IPS पूरन कुमार के गनमैन के खिलाफ है, जबकि दूसरी FIR नंबर 305 है, जो 15 अक्टूबर को सदर थाने में दर्ज हुई। दोनों FIR के जांच इन्हीं DSP दलीप सिंह के पास है।

रोहतक में ASI के मामा के कोठड़े के पास गोली खोजते पुलिसकर्मी।

रोहतक में ASI के मामा के कोठड़े के पास गोली खोजते पुलिसकर्मी।

जानिए…IPS-ASI सुसाइड केस के तार कैसे जुड़े

  • 6 अक्टूबर को रोहतक में IPS के गनमैन पर FIR: रोहतक पुलिस ने 6 अक्टूबर को IPS वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ मंथली के लिए दबाव बनाने की FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। यह केस शराब कारोबारी प्रवीण बंसल की शिकायत पर दर्ज हुआ। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक पूछताछ में गनमैन ने यह मंथली IG पूरन कुमार के लिए लेने की बात कही।
  • 7 अक्टूबर को IPS ने चंडीगढ़ में सुसाइड कियाः गनमैन पर FIR दर्ज होने के अगले ही दिन IPS पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित आवास में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उससे पहले 8 पेज का लास्ट नोट लिखा। जिसमें डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया समेत 15 नाम लिखे।
  • 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ SIT ने रोहतक आकर पूछताछ कीः चंडीगढ़ में IG रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में बनी SIT ने रोहतक आकर पूछताछ की। जिसमें ASI संदीप लाठर भी शामिल था। लाठर गनमैन सुशील कुमार को गिरफ्तार करने वाली टीम में था।
  • 14 अक्टूबर को ASI संदीप लाठर ने सुसाइड कियाः अभी वाई पूरन कुमार के पोस्टमॉर्टम व संस्कार को लेकर गतिरोध चल ही रहा था, कि 14 अक्टूबर को रोहतक में ASI संदीप लाठर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। 4 पेज का लास्ट नोट व वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसमें पूरन कुमार को भ्रष्ट अफसर बताया।
  • 15 अक्टूबर को IAS अफसर पर FIR हुईः लाठर के परिवार ने डेड बॉडी का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। उनकी मांग थी कि वाई पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी कुमार और उनके साले एवं विधायक अमित रतन, गनमैन सुशील कुमार व एक अन्य पुलिसकर्मी पर केस दर्ज किया जाए। तब देर शाम यह FIR दर्ज हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *