मुख्य बातें

कोरबा में 428 लीटर अवैध शराब जब्त: दो दिन में 28 आरोपी गिरफ्तार, SP बोले- शराब के कारोबार का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – Korba News

कोरबा में 428 लीटर अवैध शराब जब्त:  दो दिन में 28 आरोपी गिरफ्तार, SP बोले- शराब के कारोबार का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – Korba News

कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 2 और 3 मई को जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया। दो दिनों में कुल 26 केस दर्ज कर 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 428.94 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस टीम ने जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। टीम ने जंगल और ग्रामीण इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान छिपाकर रखी गई महुआ शराब और अवैध भट्टियों को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, ड्रम और अन्य उपकरण जब्त किए गए। अवैध परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) और 34(2) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस बोली- अवैध गतिविधियों की सूचना दें उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब या अन्य किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *