लाइन में खड़े विदेशी पर्यटक परेशान होते रहे
आगरा किला पर गुरुवार को पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंची। इस भीड़ में किला में प्रवेश के लिए पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इस भीड़ में सबसे ज्यादा परेशानी विदेशी पर्यटकों को हुई। विदेशी पर्यटकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां अव्यवस्थाएं हैं। स
.
आगरा किला पर लगी पर्यटकों की लाइन
अपने अनुभव साझा करते हुए विदेशी पर्यटकों ने कहा कि हमने 600 रुपये की टिकट ली है, लेकिन अलग से लाइन की व्यवस्था नहीं की गई है। विदेशी पर्यटकों ने कहा हमसे से अलग लाइन का वायदा किया गया था, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं मिला। पर्यटकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ग्रुप के लिए भी अलग से व्यवस्था नहीं है।
जबकि ज्यादातर एतिहासिक इमारतों पर ग्रुप में आए पर्यटकों के लिए अलग से व्यवस्था होती है। इतनी देर तक लाइन में खड़े होने से परेशानी हो रही है। पर्यटकों ने कहा कि इस तरह की अव्यवस्थाओं को सुधारने की जरूरत है।
