कैथल में युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने युवक को कुवैत भेजने का झांसा दिया था। उसे पहले फेसबुक पर विज्ञान दिखाया गया और बाद में ठगी की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुंदिया खु
.
कुवैत भेजने का ऑफर दिया
भूसला निवासी सोनू किया शिकायत अनुसार 16 दिसंबर 2024 को उसने फेसबुक पर विज्ञापन देखा। इसमें कुवैत भेजने का ऑफर था। उसने मोबाइल नंबर पर बातचीत की तो 23 दिसंबर 2024 को संबंधित व्यक्ति ने कहा कि कुवैत जाने के लिए कहा कि उसे 10 लाख रुपए देने होंगे। इसमें से आपको आधा रुपया वीजा आने के बाद देना होगा। आधे रुपए हवाई जहाज के टिकट पर देने होंगे। 24 दिसंबर को उन्होंने एक कंपनी का ऑफर लेटर उसके व्हाट्सएप पर भेज दिया तथा उसके बाद कई दिनों तक उसके पास फोन आते रहे।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
चंडीगढ़ बुलाकर मेडिकल करवाया
28 दिसंबर 2024 को आरोपियों ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 44 में बुलाकर उसका मेडिकल करवाया तथा रुपए जमा करवाने की बात कही। झांसे में आने से उसने 16 जनवरी 2025 को मोबाइल से 80000 की राशि भिजवा दी। बाद में उसे धोखाधड़ी का पता चला। आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया।
इस बारे में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच करते हुए आरोपी मुंदिया खुर्द जिला लुधियाना पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ आशु, मुंदिया कलां जिला लुधियाना पंजाब निवासी आकाश व राहुल को काबू किया गया। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
