चंडीगढ़ के मनीमाजरा में नगर निगम के एक ट्यूबवेल ऑपरेटर द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद डीएसपी राम गोपाल, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह और पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की । पुलिस जांच के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इसके बाद सीएफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है। कमरे की कुंडी लगाकर किया सुसाइड थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 8 बजे पंकज रोजाना की तरह घर पर मौजूद था। परिवार के लोगों को लगा कि वह अपने कमरे में आराम करने या किसी काम से गया है। सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने कमरे में गया और अंदर से कुंडी लगा ली। शुरुआत में किसी को उस पर शक नहीं हुआ, क्योंकि वह अक्सर कुछ समय अकेले कमरे में रहता था। काफी देर तक जब पंकज कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के सदस्यों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और उसे आवाजें लगाईं, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कई बार दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन कुंडी अंदर से बंद थी। परिवार ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। जैसे ही परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। पंकज चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिता नगर निगम में सुपरवाइजर मृतक पंकज के पिता शुभम शर्मा नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार मनीमाजरा क्षेत्र में रहता है और इलाके में उनकी पहचान एक साधारण और मिलनसार परिवार के रूप में होती है। पंकज भी नगर निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के पड़ोसी घर के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच में पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को ऐसा कोई दस्तावेज या लिखित संदेश नहीं मिला, जिससे सुसाइड के पीछे की स्पष्ट वजह सामने आ सके। इसके बाद पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि पिछले कुछ समय से पंकज मानसिक तनाव में था। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि तनाव की वजह क्या थी। पुलिस उसके करीबी दोस्त और परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से पहले उसकी मानसिक स्थिति और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। सूत्रों के अनुसार, पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, चैट और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर रही है। वहीं परिवार का कोई भी सदस्य फिलहाल प्रेम प्रसंग को लेकर खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। परिवार सदमे में है और किसी तरह की टिप्पणी करने से बच रहा है।
Source link
