मुख्य बातें

दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, एक यात्री घायल: मनोहरपुर स्टेशन के पास हुई घटना, खिड़की पर पत्थर लगने से शीशा हुआ चकनाचूर – Chaibasa (West Singhbhum) News

दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, एक यात्री घायल:  मनोहरपुर स्टेशन के पास हुई घटना, खिड़की पर पत्थर लगने से शीशा हुआ चकनाचूर – Chaibasa (West Singhbhum) News


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के पास दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से हावड़ा जा रही इस ट्रेन पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके, जिससे एक यात्री घायल हो गया। यह घटना बुधवार की

.

पथराव के कारण ट्रेन के ए-4 कोच की एक खिड़की का शीशा टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 33 नंबर सीट पर बैठे यात्री की खिड़की पर पत्थर लगने से शीशा चकनाचूर हो गया। अचानक हुए इस हमले से बोगी में अफरातफरी मच गई। घायल यात्री को ट्रेन स्टाफ द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। चोटें गंभीर न होने के कारण यात्री ने आगे की यात्रा जारी रखी।

पथराव के कारण ट्रेन के ए-4 कोच की एक खिड़की का शीशा टूट गया।

आरपीएफ तथा रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की

घटना की सूचना तुरंत ट्रेन के टीटी ने रेल आरपीएफ को दी। इसके बाद ट्रेन को रोका गया और आरपीएफ तथा रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन पथराव करने वाले अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं।

आसपास के गांवों और रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू

रेलवे अधिकारियों ने इस घटना को यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है और पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आरपीएफ ने आसपास के गांवों और रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। रेलवे स्थानीय प्रशासन की मदद से मामले की गहन जांच कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *