मुख्य बातें

नवाचार और ग्लैमर से सजी इंदौर की शाम: ऑर्बोसिस ने 30 स्टार्टअप्स को किया सम्मानित, फेलिना रनवे पर हाउसवाइव्स ने भी दिखाया दमखम – Indore News

नवाचार और ग्लैमर से सजी इंदौर की शाम:  ऑर्बोसिस ने 30 स्टार्टअप्स को किया सम्मानित, फेलिना रनवे पर हाउसवाइव्स ने भी दिखाया दमखम – Indore News

मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम और फैशन जगत के सितारों ने एक ही मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मौका था ‘ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवार्ड्स 2026’ और ‘फेलिना फैशन शो’ के आयोजन का, जहां सफलता की कहानियों के साथ-साथ नारी शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस फ्यूजन इवेंट ने न केवल सफल उद्यमियों के जज्बे को सलाम किया, बल्कि आधुनिक कला और महिला सशक्तिकरण को एक नई ऊंचाई दी। समारोह के मुख्य अतिथि और मोशन जिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर हिमांशु चतुर्वेदी ने इंदौर के स्टार्टअप इकोसिस्टम की सराहना करते हुए कहा कि शहर के युवाओं की ऊर्जा और नए आइडियाज अद्भुत हैं। चतुर्वेदी ने कहा कि यहां जिन 30 प्रतिष्ठित स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया है, उन्होंने न केवल अपनी विशेषज्ञता साबित की है बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। थीम महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित इवेंट के दूसरे बड़े आकर्षण ‘फेलिना फैशन शो’ के बारे में जानकारी देते हुए फैशन डायरेक्टर पल्लवी प्रजापत ने बताया कि अपने 5वें सफल एडिशन के साथ इस बार शो की थीम पूरी तरह महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित रही। इस दौरान रैंप पर 70 प्रोफेशनल मॉडल्स के साथ-साथ 20 से अधिक ऐसी महिलाएं भी उतरीं जो पहली बार किसी मंच का हिस्सा बनी थीं। इसके साथ ही ऑर्बोसिस ने सरकारी कॉलेज के छात्रों और नए फैशन डिजाइनर्स को भी अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए नेशनल प्लेटफॉर्म मुहैया कराया, जिससे उन्हें भविष्य में बड़ी पहचान मिल सके। 50 से अधिक स्टार्टअप्स ने नामांकन कराया इस आयोजन के लिए शहर के 50 से अधिक ऊर्जावान स्टार्टअप्स ने नामांकन कराया था, जिनमें से कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद 30 उत्कृष्ट स्टार्टअप्स का चुनाव किया गया। नवाचार और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित हुए इन स्टार्टअप्स के साथ ही करीब 20 से अधिक मीडिया हाउस इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने इंदौर के स्टार्टअप कल्चर को वैश्विक स्तर पर ले जाने के संकल्प को दोहराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *