मुख्य बातें

पूर्व पंजाब DGP बोले-25 को बेटे के लिए अंतिम दुआ: उसके बाद SIT के हर सवाल का जवाब दूंगा; शिकायतकर्ता बोला- CBI से हो जांच – Panchkula News

पूर्व पंजाब DGP बोले-25 को बेटे के लिए अंतिम दुआ:  उसके बाद SIT के हर सवाल का जवाब दूंगा; शिकायतकर्ता बोला- CBI से हो जांच – Panchkula News


बुधवार को पंचकूला सेक्टर-4 में पूर्व डीजीपी के घर पर SIT जांच करने पहुंची। इनसेट में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनके बेटे अकील अख्तर का फाइल फोटो।

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने संभाल ली है। SIT केस में जल्दबाजी दिखाने के मूड में नहीं है। हाईप्रोफाइल केस होने के कारण साइंटिफिक तथ्य जुटाने पर फोकस है।

.

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया कि 25 अक्टूबर को पंजाब के मलेरकोटला स्थित आवास पर कलेक्टिव प्रेयर होगी। इसके बाद वह SIT के हर सवाल का जवाब देंगे। जांच में पूरा सहयोग करेंगे। 26 अक्टूबर को वह पंचकूला आवास पर आएंगे। SIT जब चाहे घर की तलाशी ले सकती है। सभी चीजें जो जांच के लिए जरूरी हैं, मुहैया करवाई जाएंगी।

उधर, शिकायतकर्ता शमशुद्दीन चौधरी ने कहा कि उन्हें पंचकूला SIT की जांच पर भरोसा नहीं। CBI जांच होनी चाहिए। शिकायतकर्ता ने कहा कि यहां की पुलिस घटना के 5 दिन बाद भी जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में नहीं ले पाई है। आरोपी परिवार अपने घर पर है और वह सबूत नष्ट भी कर सकता है, पुलिस इसकी चिंता नहीं कर रही है।

शिकायतकर्ता शमशुद्दीन चौधरी ने अपनी बात मीडिया में रखी।

किन बिंदुओं पर जांच कर रही SIT…

  • लैब में होगी मोबाइल की जांच: SIT इस केस में अकील अख्तर के उस मोबाइल को अपने कब्जे में लेगी, जिससे दोनों वीडियो बनाए गए हैं। इसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब में पता करवाया जाएगा कि मोबाइल फोन का कितना डाटा कब-कब डिलीट हुआ है?
  • विसरा रिपोर्ट के लिए सवाल तैयार: मृतक की प्रिलिमनरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन विसरा रिपोर्ट नहीं आई है। इसके लिए SIT ने सवालों की एक लंबी लिस्ट तैयार की है, जिस पर विसरा जांच करने वाले टॉक्सिकोलॉजी विभाग से जवाब लिए जांएगे।
  • खंगाली जा रही सोशल मीडिया: अकील अख्तर के सोशल मीडिया अकाउंट को SIT अभी खंगाल रही है। उससे उसका बिहेवियर और दूसरी चीजें नोट की जाएंगी। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी और भी वीडियो तलाशी जा रही हैं, जिसमें पारिवारिक विवाद का जिक्र है।

शमशुद्दीन चौधरी ने 3 प्वाइंट में दिया जवाब…

1. वोटर लिस्ट दिखाई, जिसमें वह मुस्तफा के पड़ोसी शिकायतकर्ता शमशुद्दीन चौधरी ने पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा- वह कहते हैं कि मैं उनका पड़ोसी नहीं रहा हूं और खुद को अमरगढ़ का रहने वाला बताते हैं। तो फिर उनका वोट हमारे पुराने मोहल्ले खडिगा में अब तक कैसे है? इसके लिए शमशुद्दीन चौधरी ने एक वोटर लिस्ट का पेज भी मीडिया के साथ शेयर किया।

शमशुद्दीन चौधरी द्वारा मीडिया को सौंपा गया वोटर लिस्ट का पेज, जिसमें पूर्व DGP के परिवार के नाम शामिल हैं।

शमशुद्दीन चौधरी द्वारा मीडिया को सौंपा गया वोटर लिस्ट का पेज, जिसमें पूर्व DGP के परिवार के नाम शामिल हैं।

2. किसी केस में सिफारिश के लिए नहीं मिला शमशुद्दीन ने कहा- मेरे बारे में कहा गया कि मैं किसी केस में सिफारिश के लिए मिला था। मुझ पर कहीं कोई केस दर्ज नहीं है। अगर है तो वह FIR की कॉपी लाएं। मेरी मोहम्मद मुस्तफा से जानकारी 2017 में हुई थी, जब उन्होंने मुझसे चुनाव में मदद मांगी थी। मैंने खराब व्यवहार के कारण मदद से इनकार कर दिया था।

3. अकील का दिमागी इलाज चलने की बात पर संदेह शिकायतकर्ता ने कहा- पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा कह रहे हैं कि उनके बेटे अकील की दिमागी हालात ठीक नहीं थी। उसका इलाज चलने की बात कह रहे हैं, जबकि एक कोर्ट केस में इनका समन 2022 में बेटे ने ही रिसीव किया है। तो फिर क्या कोर्ट के सामने इन्होंने गुमराह करने वाला काम किया था?

शमशुद्दीन चौधरी की अब 2 नई मांगें…

  1. शिकायतकर्ता शमशुद्दीन चौधरी ने कहा- उन्हें अब पंचकूला पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। केस में आरोपी पूर्व डीजीपी सरेआम टीवी डिबेट में बैठकर मुझे धमकी दे रहे हैं और कत्ल का इल्जाम होने के बावजूद खुले घूम रहे हैं। केस की जांच अब सीबीआई से करवानी चाहिए।
  2. उन्होंने कहा कि पूर्व डीजीपी ने नवाब जितना बड़ा महल मलेरकोटला और पंचकूला में बना रखा है। इनकी इनकम और अर्जित की गई संपति की जांच ईडी से करवानी चाहिए।

3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला…

  • घर में मृत मिला अकील: 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित घर में अकील अख्तर (35) की मौत हो गई। परिवार उसे रात करीब साढ़े 9 बजे पंचकूला सेक्टर-6 के अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बताया कि अकील घर पर बेसुध पड़ा था। इसके बाद अकील को उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के हरडा गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
  • पंचकूला पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी: इसके बाद 17 अक्टूबर को पंजाब के मलेरकोटला के मॉडल टाउन के रहने वाले शमशुद्दीन चौधरी ने पंचकूला कमिश्नर को एक शिकायत दी। इसी दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शमशुद्दीन ने कहा कि 27 अगस्त को अकील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कह रहा था कि उसे अपने पूर्व DGP पिता मोहम्मद मुस्तफा और पत्नी से अवैध संबंधों का पता चल है। इसके बाद से परिवार के लोग उसकी हत्या की साजिश कर रहे हैं।
  • 4 लोगों पर केस दर्ज हुआ: शमशुद्दीन की शिकायत पर पंचकूला के मनसा देवी थाने में 20 अक्टूबर की रात को पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, अकील की बहन और पत्नी के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज हुआ। साथ ही पुलिस ने ACP विक्रम नेहरा के नेतृत्व में SIT गठित की। टीम में इंस्पेक्टर पृथ्वी, PSI पूजा, SI प्रकाश और साइबर एक्सपर्ट के तौर पर PSI रामास्वामी शामिल हैं। यह SIT ही बुधवार को पूर्व डीजीपी के पंचकूला स्थित घर पर जांच के लिए पहुंची थी।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

बेटे की हत्या के आरोप पर पूर्व DGP का बयान:बोले- वह मनोरोगी था; SIT इंचार्ज ने कहा- किसी के बोलने से साबित नहीं होगा

हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत का मामला उलझता जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक अहम खुलासा हुआ है। अकील के शरीर पर, दाहिनी कोहनी से 7 सेंटीमीटर ऊपर, एक सिरिंज का सिंगल निशान मिला है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *