मुख्य बातें

मंडी में भैयादूज पर बहनों ने भाइयों का किया तिलक: लंबी आयु व सुख-समृद्धि की कामना की; मान्यता: यमराज ने दिया था निर्भय होने का आशीर्वाद – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में भैयादूज पर बहनों ने भाइयों का किया तिलक:  लंबी आयु व सुख-समृद्धि की कामना की; मान्यता: यमराज ने दिया था निर्भय होने का आशीर्वाद – Mandi (Himachal Pradesh) News


भैया दूज भाई के घर जाने के लिए उत्साहित बहनें

छोटी काशी मंडी में गुरुवार को भाई-बहन का पवित्र पर्व भैयादूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। माना जाता ह

.

इस पर्व के धार्मिक महत्व को देखते हुए प्रदेश सरकार ने रोडवेज की तरफ से महिलाओं के लिए बस सेवा मुफ्त थी। त्योहार पर बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ देखी गई। भाई इस पर्व बहनों के घर गये और इस पर्व को प्रेम पूर्वक मनाया।

धार्मिक मान्यता:यमराज ने दिया है नि​र्भय का आशीर्वाद

  • मान्यता है कि इसी दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के बुलावे पर उनके घर भोजन के लिए आए थे। यमुना ने यमराज को भोजन कराया और तिलक कर उनके खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। प्रसन्न होकर यमराज ने यमुना से वर मांगने को कहा।
  • यमुना ने वर मांगा कि आप हर साल इस दिन मेरे घर आएं और जो बहन इस दिन अपने भाई का तिलक करेगी, उसे आपका भय नहीं रहेगा। यमराज ने यमुना को यह आशीष प्रदान किया, जिसके बाद से भैयादूज पर्व की शुरुआत हुई।​​​​

पान खिलाने का विशेष महत्व

  • पर्व पर भाई को पान खिलाने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि पान खिलाए बिना भैयादूज का पर्व अधूरा माना जाता है। जिला मंडी की सरिता हांडा, नेहा ठाकुर और ईशा ने बताया कि भैयादूज पर पान-सुपारी खिलाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है।
  • भैयादूज की पूजा के लिए एक थाली तैयार की जाती है, जिसमें रोली, फल-फूल, पान-सुपारी, चंदन और मिठाई रखी जाती है। इसके बाद चावल के मिश्रण से एक चौक बनाया जाता है, जिस पर भाई को बैठाया जाता है।
  • शुभ मुहूर्त में बहनें भाई को तिलक लगाती हैं। तिलक के बाद भाई को गोला, पान, बताशे, फूल, काले चने और सुपारी दी जाती है। फिर भाई की आरती उतारी जाती है और भाई अपनी बहनों को उपहार भेंट करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *