मुख्य बातें

दुष्यंत-CIA मामले की जांच कर रहे DSP का तबादला: सोनीपत ACP लगाया, पूर्व डिप्टी सीएम ने क्लीन चिट देने पर सवाल उठाए थे – Hisar News

दुष्यंत-CIA मामले की जांच कर रहे DSP का तबादला:  सोनीपत ACP लगाया, पूर्व डिप्टी सीएम ने क्लीन चिट देने पर सवाल उठाए थे – Hisar News

पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का हिसार में काफिला रोकने और बंदूक तानने के मामले की जांच करने वाले डीएसपी कमलजीत का सोनीपत तबादला हो गया है। उनको सोनीपत में एसीपी लगाया गया है। वह हिसार में सीआईए प्रकरण की जांच कर चुके हैं और आरोपी पुलिसकर्मियों को क्लीन चिट दे चुके हैं। इसके बाद से ही वह दुष्यंत चौटाला के निशाने पर आ गए थे। दुष्यंत ने आरोप लगाया था कि जांच ऐसे अधिकारी को सौंपी गई है जो इस पूरे प्रकरण में शामिल था। दरअसल हिसार के जीजेयू मामले में जजपा नेताओं के घर रेड कर उनको गिरफ्तार करने की टीम में डीएसपी कमलजीत भी शामिल थे। दुष्यंत ने आरोप लगाया था कि सीसीटीवी में सादी वर्दी में डीएसपी भी नजर आए थे। इसलिए उनको यह जांच नहीं सौंपी जानी चाहिए। वहीं डीएसपी ने इस मामले में सीआईए स्टाफ को क्लीन चिट दी थी। बता दें डीएसपी कमलजीत दिसंबर 2025 में हिसार आए थे और करीब डेढ़ साल तक हिसार में सेवाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *