मुख्य बातें

ओझा के शक में भतीजों ने चाचा पर किया हमला: पलामू में गड़ासा से वार कर गंभीर रूप से घायल किया, पत्नी ने बचाई जान – Palamu News

ओझा के शक में भतीजों ने चाचा पर किया हमला:  पलामू में गड़ासा से वार कर गंभीर रूप से घायल किया, पत्नी ने बचाई जान – Palamu News

पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के छतरपुर में ओझा गुणी होने के शक में एक वृद्ध पर गड़ासा से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध चंद्रदीप भुइयां को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। एमएमसीएच

.

वृद्ध की पत्नी अनार देवी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की देर रात चंद्रदीप भुइयां अपने कमरे में सोए हुए थे। उसी कमरे में वह भी दूसरी खाट पर सोई थीं। इसी दौरान उन्होंने तेज आवाज सुनी और देखा कि अंता भुइयां, जय राम और श्रीराम भुइयां उनके पति पर गड़ासा से हमला कर रहे थे।

अनार देवी के बीच-बचाव करने और शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। महिला के अनुसार, यदि उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो उनके पति की गर्दन काटी जा सकती थी।

महिला ने बताया कि अंता, जयराम और श्रीराम उनके भतीजे हैं। चंद्रदीप को उनके भाई चनेश्वरी भुइयां और उनके परिवार के अन्य सदस्य ओझा गुणी मानते हैं। इस बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। महिला की बहू छवि देवी के साथ भी मारपीट की गई थी।

अनार देवी ने यह भी बताया कि गोतिया परिवार के साथ जमीन विवाद भी चल रहा है, लेकिन मुख्य रूप से ओझा गुणी होने के शक में ही उनके पति की जान लेने की कोशिश की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *