पुलिस ने चेकपोस्ट पर नगदी जब्त की
खगड़िया जिले में गोगरी शिव मंदिर के पास स्थित चेक पोस्ट पर पुलिस ने दो व्यक्तियों से कुल 9 लाख 60 हजार रुपए बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गोगरी प्रखंड क्षेत्र में की गई, जहां प्रशासन ने बिना उचित कागजात के ले जाए जा रहे नगदी को जब्त किया है।
.
बरामद की गई राशि में हरिनमार निवासी मनीष कुमार से 1 लाख रुपए और शुक्रवार को हरिनमार निवासी पवन कुमार से 8 लाख 60 हजार रुपए शामिल हैं। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग की है।
इसकी जानकारी मजिस्ट्रेट सह जेई मोहम्मद जफर हसन ने शुक्रवार शाम सात बजे दी। उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद एक व्यक्ति ने खुद को दुकानदार बताया, जबकि दूसरे ने सीएसपी चलाने की बात कही।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल राशि जब्त कर ली गई है। उचित कागजात प्रस्तुत किए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
