जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ताजा मामले में जुलाना के रोहतक मार्ग पर स्थित महादेव फिलिंग स्टेशन पर एक क्रेटा कार ड्राइवर ₹4700 का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गया। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। महादेव फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन सुरेंद्र ने बताया कि दोपहर के समय एक क्रेटा कार पंप पर आई। ड्राइवर ने गाड़ी में ₹4700 का पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल भरने के बाद सेल्समैन ने ड्राइवर से भुगतान करने की बात कही, लेकिन मौका मिलते ही वह तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर भाग गया। कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज घटना की सूचना जुलाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ड्राइवर की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसी पेट्रोल पंप पर यह ऐसी पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी करीब ₹5400 का पेट्रोल भरवाकर कुछ गाड़ी सवार फरार हो चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों में चिंता का माहौल है।
Source link
