मुख्य बातें

नीमच में कार ने बाइक को रौंदा, पिता गंभीर: बेटी को मामूली चोटें; चालक मौके से फरार – Neemuch News

नीमच में कार ने बाइक को रौंदा, पिता गंभीर:  बेटी को मामूली चोटें; चालक मौके से फरार – Neemuch News


स्ट्रेचर पर हादसे में घायल पिता।

नीमच शहर के कैंट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। भरभड़िया फंटे के पास पेट्रोल पंप के सामने एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बेटी को मामूली चोटें आईं। वहीं कार चालक मौ

.

भरभड़िया निवासी सलीम पिता अहमद नूर (40 वर्ष) अपनी बेटी हिना के साथ नयागांव से काम के बाद अपने गांव जा रहे थे। जब वे पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सलीम पिंजारा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बेटी हिना को मामूली चोटें आईं।

घायल अहमद नूर को जिला अस्पताल के रेफर करते स्वास्थ्यकर्मी।

हादसे की सूचना मिलते ही, 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के पायलट चंद्रपाल सिंह रावत और ईएमटी राहुल पाटीदार ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सलीम पिंजारा को अस्पताल में एडमिट कर लिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *