बड़कली चौक पर बूचड़खानों के विरोध में हुई बैठक।
हरियाणा के नूंह जिले के बड़कली चौक पर बूचड़खाना संघर्ष समिति के प्रतिनिधि एवं समाजसेवियों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी 1 नवम्बर को बदरपुर मोड पर बूचड़खानों के विरोध में एक पंचायत की जाएगी। इस बैठक में मौजूद कांग्रेस के जिला
.
1 नवंबर को होगी पंचायत
शहीदा खान ने कहा कि बुचड़खानों से मेवात में उत्पन्न दुषित पर्यावरण एंव जल और वायू को बचाने का कार्य करेंगे । वहीं मास्टर अब्दुल एंव मौलाना साबिर कासमी ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए 1 नवम्बर को बदरपुर एवं बुखाराका मोड़ पर होने वाली बूचड़खाना पंचायत के हवाले से सभी मेवात वासियों को पंचायत में शिरकत का आह्वान किया। मौलाना साबिर कासमी ने कहा की हम बूचड़खाना विरोधी मुहिम को मज़बूती से लेकर चल रहे हैं और मुहिम को जनता और क्षेत्र के हित में उस समय तक बूचड़खानों का विरोध करेंगे और आवाज बुलंद करते रहेंगे जब तक सभी बूचड़खाने बंद ना हो जाएं।
