मुख्य बातें

बोरगांव में बंगाली समुदाय ने की काली पूजा: बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, मंदिर नवनिर्माण का आश्वासन – Kondagaon News

बोरगांव में बंगाली समुदाय ने की काली पूजा:  बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, मंदिर नवनिर्माण का आश्वासन – Kondagaon News


कोंडागांव के ग्राम बोरगांव बाजार पारा स्थित प्राचीन काली मंदिर में गुरुवार को बंगाली समुदाय ने मां काली की पारंपरिक पूजा-अर्चना की। यह पर्व बंगाली संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे क्षेत्र में आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया।

.

इस अवसर पर बंगाली महिलाओं ने पारंपरिक रूप से उपवास रखा और पूरी रात जागरण कर माता काली की आराधना की। पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। ब्राह्मण स्वपन भट्टाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी

काली पूजा खत्म होने के बाद बोरगांव के बच्चों ने एक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने मंच पर एकल और युगल नृत्य के साथ-साथ ज्ञानवर्धक एकांकी नाटक भी प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया।

मंदिर के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया जारी

बोरगांव बाजार पारा का यह काली माता मंदिर लगभग 50 से 55 वर्ष पुराना है। वर्तमान में मंदिर के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया जारी है। मंदिर के नवनिर्माण के लिए पारा वासियों ने स्थानीय विधायक नीलकंठ टेकाम से विशेष मांग की है। विधायक टेकाम ने बोरगांव वासियों को मंदिर के नवनिर्माण के लिए आवश्यक मदद का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *