मुख्य बातें

ननद ने धारदार-हथियार से हमला कर भाभी को मारा: वारदात को रेप दिखाने शव के कपड़े फाड़े, पहले भी की थी गला घोंटने की कोशिश – kabirdham News

ननद ने धारदार-हथियार से हमला कर भाभी को मारा:  वारदात को रेप दिखाने शव के कपड़े फाड़े, पहले भी की थी गला घोंटने की कोशिश – kabirdham News

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में काम को लेकर आपसी विवाद में ननद ने लोहे की रपली से सिर पर लगातार कई वार करके अपनी भाभी की हत्या कर दी। इसके बाद घटना को दुष्कर्म जैसा दिखाने के लिए उसने शव के कपड़े फाड़ दिए, ताकि पुलिस गुमराह हो जाए और शक किसी पुरुष पर जाए। दरअसल, ननद और भाभी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पहले भी कई बार गंभीर मारपीट हो चुकी थी। करीब 6 महीने पहले भी ननद ने भाभी का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी ननद को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर का है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी ​के अनुसार, यह घटना 3 मई 2026 को सामने आई, जब झोंकाखार खेत में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही लोहारा थाना की टीम मौके पर पहुंची। महिला का शव निर्वस्त्र पड़ा था।उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला मान रही थी। पुलिस ने मौके पर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की और अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतक महिला की पहचान ग्राम सिंगारपुर निवासी 32 वर्षीय बेलसिया छेदैया के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने जांच टीम का गठन किया और तत्काल जांच के निर्देश दिए। घटनास्थल से मिले कई अहम सबूत कबीरधाम पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान रपली, हंसिया, टूटी चूड़ियां, कपड़ों के टुकड़े, बटन और साड़ी पिन जैसे अहम सबूत मिले। साइबर सेल और एफएसएल टीम की मदद से इन तकनीकी और वहां मिले सबूतों की जांच की गई। जांच में पता चला कि महिला के साथ रेप नहीं हुआ है। पुलिस ने पाया कि शव को निर्वस्त्र इसलिए किया गया था ताकि पुलिस को लगे उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस टीम ने मृतक महिला के परिजनों और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की। इसमें यह बात सामने आई कि आरोपी मालती मरकाम (33) का पति नरेन्द्र मरकाम शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इस वजह से वह लगभग पांच साल पहले अपने ससुराल को छोड़कर मायके चली आई और तब से यहीं रह रही थी। घर के कामकाज को लेकर होता था विवाद वहीं, घर के कामकाज और बंटवारे की बात को लेकर मालती का अपनी भाभी बेलसिया के बीच तानेबाजी और झगड़े होते रहते थे। दोनों के बीच पहले भी कई बार गंभीर मारपीट हो चुकी थी। इतना ही नहीं, करीब 6 महीने पहले भी आरोपी महिला ने भाभी का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद संदेही मालती मरकाम से लगातार पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसका आए दिन उसकी भाभी से झगड़ा होता रहता था। इससे परेशान होकर उसने भाभी को मारने की प्लानिंग की। प्लानिंग के तहत मालती ने 3 मई 2026 को खेत में काम कर रही अपनी भाभी बेलसिया पर पीछे से हमला कर दिया। उसने लोहे की रपली से सिर पर लगातार कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव के कपड़े फाड़े हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव के कपड़े फाड़ दिए और उसे निर्वस्त्र हालत में छोड़ दिया। आरोपी चाहती थी कि मामला दुष्कर्म या सामूहिक अपराध जैसा लगे और पुलिस का शक किसी पुरुष पर जाए। पूछताछ में उसने बताया कि उसने मोबाइल और सोशल मीडिया में इस तरह की घटनाएं देखी थीं, उसी से उसे यह तरीका सूझा। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच और मेडिकल रिपोर्ट में साफ हो गया कि मृतिका के साथ किसी तरह का दुष्कर्म नहीं हुआ था। पूरी वारदात पारिवारिक रंजिश में की गई सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस ने आरोपी मालती मरकाम, पति नरेन्द्र मरकाम, उम्र 33 वर्ष, निवासी सिंगारपुर थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *