मुख्य बातें

सोनीपत में दिनदहाड़े पिता-पुत्र की हत्या: बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां; स्कॉर्पियो से आए, रेलिंग से टकराई तो युवक की बाइक छीनकर भागे – Sonipat News

सोनीपत में दिनदहाड़े पिता-पुत्र की हत्या:  बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां; स्कॉर्पियो से आए, रेलिंग से टकराई तो युवक की बाइक छीनकर भागे – Sonipat News


बदमाश स्कॉर्पियाे से आए थे और पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गाेलियां चलाई। वारदात के बाद जांच करती पुलिस टीम।

हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार की सुबह पिता और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गईं। हमलावर दो थे, जो स्कॉर्पियो से आए थे और बाइक सवार पिता-पुत्र पर करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की। दोनों ने बचने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने मौत होने तक उन पर गोलियां

.

इसके बाद हमलावर भागने लगे तो उनकी स्कॉर्पियो रेलिंग से टकरा गई। इस पर हमलावरों ने अपनी स्कॉर्पियो को वहीं छोड़ दिया और एक युवक की बाइक छीनकर उससे फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पिता-पुत्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस टीम ने दोनों को अस्पताल भी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान धर्मवीर (50) और उसके बेटे मोहित (25) के रूप में हुई है, जो खरखौदा के पास स्थित गांव दीपालपुर के निवासी थे। दोनों सोनीपत कोर्ट में पेशी पर जा रहे थे।

हत्या क्यों की गई? इस सवाल पर पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोहित 5 साल पहले हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें वह जेल भी गया था। पुलिस उसी पुरानी रंजिश की आशंका जता रही है।

फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। पांच टीमें गठित की गई हैं। स्कोर्पियो को भी कब्जे में ले लिया गया है।

वारदात के कुछ PHOTOS…

पिता-पुत्र बाइक पर आ रहे थे, इसी वक्त बदमाशों ने उन पर फायरिंग की।

बदमाशों ने पिता-पुत्र पर करीब 10 से 15 राउंड फायर किए।

बदमाशों ने पिता-पुत्र पर करीब 10 से 15 राउंड फायर किए।

इसी बाइक पर पिता-पुत्र सोनीपत कोर्ट में जा रहे थे।

इसी बाइक पर पिता-पुत्र सोनीपत कोर्ट में जा रहे थे।

हमलावर इसी स्कॉर्पियो से आए थे। भागते वक्त स्कॉर्पियो रेलिंग से टकरा गई, जिसे बदमाश वहीं छोड़कर एक युवक की बाइक छीनकर उससे फरार हो गए।

हमलावर इसी स्कॉर्पियो से आए थे। भागते वक्त स्कॉर्पियो रेलिंग से टकरा गई, जिसे बदमाश वहीं छोड़कर एक युवक की बाइक छीनकर उससे फरार हो गए।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे की गई वारदात…

  • स्कॉर्पियो से आए हमलावर, टक्कर मारकर गिराई बाइक : मिली जानकारी के मुताबिक धर्मवीर और मोहित अपने गांव दीपालपुर से करीबन 9:30 बजे खरखौदा के लिए आ रहे थे। इसी दौरान 2 बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी में आए और खरखौदा थाना क्षेत्र कलां रोड बाईपास से दिल्ली रोड पर उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। जैसे ही पिता-पुत्र सड़क पर गिरे, हमलावरों ने उन पर करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की। हमले में दोनों को कई गोलियां लगीं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
  • रेलिंग से टकराई स्कोर्पियो, युवक की बाइक छीनकर भागे : पिता-पुत्र की हत्या के बाद हमलावर वहां से भागने लगे। मगर, इसी दौरान उनकी स्कोर्पियो रेलिंग से टकरा गई। इससे स्कोर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद हमलावर स्कोर्पियो से उतरे और वहां से गुजर रहे गांव तुरकपुर के सुरेश की बाइक छीन कर उससे फरार हो गए।
  • एफएसएल और पुलिस टीम मौके पर, साक्ष्य जुटाने में जुटी : घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस, एसीपी और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेब) टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर खरखौदा के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
  • स्कॉर्पियो किसी साहिल पराशर के नाम की निकली : बदमाशों द्वारा छोड़ी गई स्कॉर्पियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में यह स्कॉर्पियो साहिल पाराशर निवासी पोस्ट ऑफिस वाली गली, गांव खांडा के नाम रजिस्टर्ड मिली है। इसका 11 जुलाई 2025 को रजिस्ट्रेशन हुआ था। पुलिस अब साहिल से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
पिता-पुत्र के शव को सिविल हॉस्पिटल खरखौदा में रखवाया गया है।

पिता-पुत्र के शव को सिविल हॉस्पिटल खरखौदा में रखवाया गया है।

मोहित इकलौता बेटा था, एक शादीशुदा बहन है धर्मवीर के परिवार में पीछे उसकी पत्नी और एक विवाहित बेटी रह गई है। मोहित धर्मवीर का इकलौता बेटा था। वह 12वीं की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहता था और बेरोजगार था। धर्मवीर भी खेती-बाड़ी करता था । करीबन 2 एकड़ जमीन उसके हिस्से पर आती है।

मामले की जानकारी देते डीसीपी नरेंद्र कादियान।

मामले की जानकारी देते डीसीपी नरेंद्र कादियान।

यहां जानिए पुलिस ने मामले में क्या बताया…

  • मोहित पर 302 का मुकदमा दर्ज था : डीसीपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि साल 2020 में तीन लड़के मोहित, सागर और नितिन घूमने के लिए गए हुए थे। इसके बाद मोहित और नितिन, सागर को हरिद्वार में छोड़कर आ गए थे। खरखौदा में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। मोहित और नितिन से पुलिस ने कड़ाई के साथ पूछताछ की तो खुलासा हुआ था कि उन्होंने सागर का गला दबाकर मर्डर कर दिया था और केएमपी पर फेंक दिया था। मरने वाला सागर हलवाई का लड़का था।
  • मोहित पर भी हुआ था जानलेवा हमला : डीसीपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि मृतक मोहित पर 302 का मुकदमा दर्ज है। वह इस मामले में वांटेड था, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में इसका केस भी चल रहा है। पहले भी मोहित की हत्या का प्रयास किया गया था। इसमें तीन लड़के अंकुश,राहुल और सन्नी को गिरफ्तार किया गया था। स्कॉर्पियो मालिक से पूछताछ करने पर ये तथ्य सामने आए हैं। मामले में पांच टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा पुलिस ने किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *