मुख्य बातें

जालंधर में महिला नशा तस्कर पर कार्रवाई: नगर निगम और पुलिस ने मां-बेटी के घर का हिस्सा गिराया, 4 मामलों में थे नामजद – Jalandhar News

जालंधर में महिला नशा तस्कर पर कार्रवाई:  नगर निगम और पुलिस ने मां-बेटी के घर का हिस्सा गिराया, 4 मामलों में थे नामजद – Jalandhar News

घर का हिस्सा गिराते हुए नगर निगम के अधिकारी।

पंजाब के जालंधर में नगर निगम की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर एक महिला नशा तस्कर के घर का कुछ हिस्सा गिरा दिया गया। जालंधर के थाना-6 क्षेत्र में पुलिस और नगर निगम की टीम ने एक कुख्यात मां-बेटी नशा तस्कर गिरोह के घर पर संयुक्त कार्रवाई की। अधिकारियों ने घ

.

यह कार्रवाई मंजीत कौर उर्फ पब्बो और उसकी मां लम्बो के घर पर की गई। पुलिस के अनुसार, मंजीत कौर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है, जबकि उसकी मां पर भी एक मामला दर्ज है। दोनों के खिलाफ कुल चार मामले चल रहे हैं, जिनमें से ताजा केस इस साल मई में दर्ज हुआ था।

नोटिस जारी किया था, जवाब न मिलने पर कार्रवाई

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि मंजीत कौर को अवैध निर्माण के संबंध में कई नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में निगम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

ADCP सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल ने कहा- जांच में पुष्टि हुई है कि महिला नशा तस्करी में सक्रिय रही है। छापेमारी के दौरान उसकी मां घर पर मौजूद नहीं थी। यह कार्रवाई नगर निगम और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन थी, जिसका मकसद नशा तस्करों और अवैध कब्जाधारकों पर नकेल कसना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *