मुख्य बातें

जयपुर में 6 विदेशी जोड़े फेरे लेंगे, मेहंदी-हल्दी कार्यक्रम हुए: रूस, ऑस्ट्रेलिया और यूएई से आए, बैंड-बाजे के साथ बारात निकलेगी – Jaipur News

जयपुर में 6 विदेशी जोड़े फेरे लेंगे, मेहंदी-हल्दी कार्यक्रम हुए:  रूस, ऑस्ट्रेलिया और यूएई से आए, बैंड-बाजे के साथ बारात निकलेगी – Jaipur News


जयपुर के मानसरोवर स्थित वीटी रोड के हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में सामूहिक विवाह होंगे। इसमें विदेशी जोड़े भी शामिल हो रहे हैं।

जयपुर में आज (शनिवार) होने वाले सामूहिक विवाह में 6 विदेशी जोड़े भी फेरे लेंगे। शुक्रवार को मेहंदी की सेरेमनी के साथ शुरुआत हो गई थी। इस दौरान परिचय सम्मेलन भी हुआ था। इसमें रूस, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और ईरान के युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया था। इस समारोह

.

मानसरोवर के वीटी रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में पर यह पूरा आयाेजन हो रहा है। पूरे ग्राउंड को सजाया गया है। श्री माताजी निर्मला देवी ट्रस्ट एवं सहजयोग परिवार का यह 10वां अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह है। राष्ट्रीय सहजयोग ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन कैप्टन एसएम भल्ला ने बताया- शुक्रवार शाम 7 बजे दूल्हा-दुल्हन को मेहंदी दी गई थी। शाम को संगीतमय कार्यक्रम भी हुए थे।

शाम को निकलेगी बारात शनिवार सुबह हल्दी का कार्यक्रम हुआ। आज शाम 5 बजे गणेश पूजन के बाद बैंड-बाजे के साथ बारात निकलेगी। इसके बाद दुल्हनें गौरी पूजन कर पांडाल में प्रवेश करेंगी। सहजयोगी पंडित वैदिक रीति-रिवाजों से पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराएंगे। विवाह सहजयोग विधि से संपन्न होगा।

संस्था के राष्ट्रीय सदस्य और राजस्थान के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंघल ने बताया- राजस्थान में केवल वही लोग सामूहिक विवाह के सदस्य बनते हैं, जो सहज योग संस्था में 3 साल तक अपने कुंडलिनी चक्र को शुद्ध करने की प्रैक्टिस करते हैं। इसमें बिना भेदभाव के सभी समाज-वर्गों में शादी की जा सकती है।

रूस, ऑस्ट्रेलिया और UAE से आए दूल्हा-दुल्हन

  1. वदमाको विटाली (दूल्हे) की शादी मारिया अनातोलिएवना वासिलिना (दुल्हन) से हो रही है। दोनों रूस से हैं।
  2. यूएई के रहने वाले बिपुल बसंत की शादी गोवा की ऊर्वी ओंकार आइनापु से हो रही है। बिपुल बसंत मूल रूप से भारतीय हैं।
  3. गाजियाबाद (यूपी) की रहने वाली रेनू पवार की शादी रूस के अलेक्जेंडर डैनिलियन से हो रही है।
  4. ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हेश जालिंदर क्रांडे, धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) की रहने वाली तान्या शर्मा के साथ फेरे लेंगे।
  5. ईरान के रहने वाले सैयदालीरेजा जोल्फाघरी (दूल्हे) और ​​​​​​फ़तेमेह शेइबक़नियन (दुल्हन) की शादी हो रही है।
  6. ईरान की रहने वाली मिलाद दादाशली (दुल्हन) की शादी मुजफ्फरनगर (यूपी) के रहने वाले लवी वर्मा (दूल्हा) से हो रही है।

समारोह से जुड़ी फोटोज…

शनिवार सुबह हल्दी का कार्यक्रम हुआ। इसमें विदेशी दूल्हा-दुल्हन ने भी हिस्सा लिया।

हल्दी समारोह के लिए भारतीय परिधानों में पहुंचे विदेशी जोड़े।

हल्दी समारोह के लिए भारतीय परिधानों में पहुंचे विदेशी जोड़े।

जोड़ों के साथ उनके परिवार वाले भी हल्दी समारोह में शामिल हुए।

जोड़ों के साथ उनके परिवार वाले भी हल्दी समारोह में शामिल हुए।

विवाह समारोह के लिए वीटी रोड पर पांच बड़े-बड़े पांडाल बनाए गए हैं। तीन पांडाल में लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है।

विवाह समारोह के लिए वीटी रोड पर पांच बड़े-बड़े पांडाल बनाए गए हैं। तीन पांडाल में लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है।

जयपुर के मानसरोवर स्थित VT ग्राउंड पर पांडालों के आसपास विवाह समारोह के लिए सजावट की गई है।

जयपुर के मानसरोवर स्थित VT ग्राउंड पर पांडालों के आसपास विवाह समारोह के लिए सजावट की गई है।

समारोह की रस्में शुक्रवार को मेहंदी कार्यक्रम के साथ शुरू हुई थीं।

समारोह की रस्में शुक्रवार को मेहंदी कार्यक्रम के साथ शुरू हुई थीं।

शुक्रवार शाम 7 बजे वर-वधुओं के बीच मेहंदी बांटी गई थी।

शुक्रवार शाम 7 बजे वर-वधुओं के बीच मेहंदी बांटी गई थी।

समारोह में 6 विदेशी सहित कुल 30 जोड़े आज परिणय सूत्र में बंधेंगे।

समारोह में 6 विदेशी सहित कुल 30 जोड़े आज परिणय सूत्र में बंधेंगे।

दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार ने मेहंदी रचाई। पिछले कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही हैं।

दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार ने मेहंदी रचाई। पिछले कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *