मुख्य बातें

फिल्लौर SHO भूषण का परिवार आया सामने: पत्नी-बेटे ने कहा-महिला रेप केस सैटल करने के मांग रही थी 5 लाख, न मिलने पर फंसाया – Jalandhar News

फिल्लौर SHO भूषण का परिवार आया सामने:  पत्नी-बेटे ने कहा-महिला रेप केस सैटल करने के मांग रही थी 5 लाख, न मिलने पर फंसाया – Jalandhar News


एसएसओ भूषण कुमार का परिवार जानकारी देता हुआ।

फिल्लौर के SHO रहे भूषण कुमार के महिलाओं के सेक्सुअली हैरेसमेंट मामले में परिवार सामने आया है। SHO के बेटे और पत्नी ने कहा कि भूषण कुमार को गलत फंसाया गया है। प्रशासन एक तरफा बात सुन रहा है। उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उनके पास आरोप लगाने वाली महिला का

.

पिता पर हुई एफआईआर और पूरे केस पर सवाल उठाते एसएसओ का बेटा।

SHO के बेटे ने उठाए 6 सवाल 35 साल की सर्विस में कई लोगों के गलत धंधे बंद करवाए SHO के बेटे ने कहा कि उसके पिता भूषण कुमार ने 35 साल की सर्विस में जालंधर के कई थानों में काम किया। इस दौरान कई लोगों के गलत धंधे बंद करवाए। उन्होंने गौशाला चलाने वाले एक शख्स का नाम लेते हुआ कहा कि उसके भतीजे को पिता ने चोरी के केस में थाने बुलाया था। इसकी रंजिश में वह भी महिला के साथ मिलकर गलत ढंग से फंसा रहा है। क्योंकि इस वक्त वो मौजूदा सरकार में वर्कर है। दूसरी रिकॉर्डिंग भी गलत, एडिट की गई SHO के बेटे ने कहा कि दूसरी रिकॉर्डिंग में जिन लड़कियों ने गलत शब्दावली यूज करने का आरोप लगाया वो भी गलत है। जो रिकॉर्डिंग पेश की गई है, वो एडिट की गई है। जिस दिन की ये रिकॉर्डिंग है, उस दिन मेरे पिता छुट्टी पर थे। बनियान में बैठे थे। लड़की का फोन आया तो उसे थाने जाने के लिए कहा। मगर लड़की पिता से मिलने पर अड़ गई। इसके बाद वह उसे मिलने आने के लिए रास्ता बता रहे थे। इससे गलत ढंग से पेश किया गया।

हमारे बच्चे डर के मारे स्कूल नहीं जा पा रहे परिवार ने बताया कि उनको रोजाना थ्रेट कॉल आ रहे हैं। परिवार का आरोप है कि कुछ लोग उनसे पैसे की डिमांड कर रहे हैं। हमारे बच्चे डर के मारे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ये लोग पता नहीं क्या कर दें। परिवार सारा डरा हुआ है। हम बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

अगर पिता की गलती है तो हमें क्यों धमकाया जा रहा परिवार ने कहा कि हम एक बार मान भी लेते हैं कि महिलाओं की रिकॉर्डिंग सामने आने वाली बात में सच्चाई है। हमारे फादर पर पर्चा किया जा चुका है। अगर गलती हमारे फादर की है तो हमें क्यों धमकाया जा रहा है। हमें क्यों बार-बार कॉल की जा रही है।

हमने महिला कमीशन को सारे प्रूफ दे दिए हैं बेटे ने कहा कि हमने पंजाब महिला कमीशन से मिलने की कोशिश की लेकिन हमें मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद हमने सभी सबूत एक पेन ड्राइव में डालकर महिला कमीशन को दे दिए हैं। इसमें उसी महिला की वीडियो भी है। 23 अगस्त से लेकर अब तक के सभी सबूत दिए गए हैं।

महिला को पता था कि लड़के-लड़की में रिलेशन हैं SHO के बेटे ने कहा कि जिस महिला ने मेरे पिता पर आरोप लगाए हैं, उसे पता था कि लड़के और लड़की के बीच रिलेशन हैं। अब लड़के से पैसा हड़पने के लिए ये सब किया जा रहा है। हम तो पहले दिन से कह रहे हैं कि जब 23 अगस्त को पहली बार महिला थाने आई थी, तब से अब तक के सभी सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जाएं।

पीड़ित महिला के साथ मामले की जानकारी देते लोक इंसाफ मोर्चा के सदस्य। (फाइल शॉर्ट)

पीड़ित महिला के साथ मामले की जानकारी देते लोक इंसाफ मोर्चा के सदस्य। (फाइल शॉर्ट)

जानें कब-कैसे सामने आया मामला 24 अगस्त को पहली पीड़िता की रिकॉर्डिंग सामने आई: 24 अगस्त को फिल्लौर एरिया की रहने वाली पहली पीड़िता थाने में आई। उसने शिकायत दी कि उसकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले लड़के ने रेप किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि SHO ने इस केस में FIR करने की बजाय उसी से गंदी बातें करनी शुरू कर दीं। इसके बाद उसने उसकी रिकॉर्डिंग कर ली। केस दर्ज न होने पर वह उसे बार-बार बुलाने लगा। अकेले आने को कहने लगा। मैं तंग आकर लोक इंसाफ मंच से मिली और मामले को महिला कमीशन के ध्यान में लाया गया। इसके बाद कमीशन ने संज्ञान लेते हुए एसएचओ को लाइन हाजिर करवा दिया। 12 अक्टूबर को दूसरी पीड़िता महिला सामने आई: 12 अक्तूबर को दूसरी पीड़िता लोक इंसाफ मंच के सदस्यों से मिली और अपनी समस्या बताई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ भी SHO ने गलत व्यवहार किया। उसे अपने कमरे में अकेले बुलाया। वह भी अपनी किसी शिकायत के लिए एक बार थाने गई थी। इसके बाद से SHO ने नंबर निकालकर उसे फोन करना शुरू कर दिया। वह इतना तंग आ गई कि घर तक छोड़ दिया। परिवार ने कई बार कहा कि बेटी विदेश चली गई है, लेकिन मेरा पीछा नहीं छोड़ा।

वीडियो जारी कर जानकारी देते एसएचओ भूषण कुमार। (फाइल शॉर्ट)

वीडियो जारी कर जानकारी देते एसएचओ भूषण कुमार। (फाइल शॉर्ट)

SHO भूषण कुमार दे चुके हैं वीडियो जानकारी कर सफाई फिल्लौर थाने के SHO रहे भूषण कुमार पर एक महिला और कुछ लड़कियों ने डबल मीनिंग बातें करने के आरोप लगाए थे। इसके चलते SHO को पहले सस्पेंड करने के बाद लाइन हाजिर किया जा चुका है। इसके बाद FIR दर्ज की गई थी। महिला आयोग ने भी SHO को खूब लताड़ लगाई थी। अब SHO के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगाया जा चुका है। इस मामले में एक हफ्ता पहले SHO भूषण कुमार ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उसे पाकिस्तान डॉन भट्टी से धमकी दिलवाई जा रही है। उस पर आरोप लगवाने लोग माफिया से जुड़े हैं और उसने किसी भी महिला से कोई गलत व्यवहार नहीं किया है। महिला आयोग के सामने भी SHO ने दावा किया था कि अगर वह गलत हैं तो थाने के CCTV कैमरे चैक करवाए जा सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *