मुख्य बातें

साक्षरता बैठक से गायब DEO को नोटिस: संचालक ने जारी किया आदेश, तीन दिन में मांगा जवाब – Raipur News

साक्षरता बैठक से गायब DEO को नोटिस:  संचालक ने जारी किया आदेश, तीन दिन में मांगा जवाब – Raipur News


राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने पर दो जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों अधिकारियों ने बिना किसी सूचना के बैठक में हिस्सा नहीं लिया था।

.

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक ने यह कार्रवाई की है। जारी नोटिस में कहा गया है, कि 15 अक्टूबर 2025 को ‘उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी और सदस्य सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, जिला कोरबा और सक्ती को उपस्थित रहना था।

संचालक ने नोटिस में लिखा है कि यह बैठक 7 दिसंबर 2025 को होने वाली राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा (FLNAT) की तैयारी की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। इसके बावजूद दोनों अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे, जिससे बैठक के उद्देश्यों पर असर पड़ा।

तीन दिन के भीतर देना होगा जवाब

अब दोनों अधिकारियों को तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग साक्षरता अभियान को लेकर गंभीर है और ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पढ़े आदेश की कॉपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *