चाकू के वार से घायल हुए पाली के अम्बेडकर नगर निवासी जितेन्द्र की रविवार अलसुबह जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
चाकू से वार से घायल हुए 32 साल के जितेन्द्र की शनिवार देर रात को जोधपुर में इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। बीपी डाउन होने और बॉडी में इन्फेक्शन के चलते उसे जोधपुर रेफर किया गया था। इधर पुलिस ने आरोपी धीरेन्द्र उर्फ धीरज नाम के एक युवक को गिरफ्त
.
चाकू के वार से घायल जितेन्द्र जिसे शनिवार को पाली से जोधपुर रेफर किया गया था।
ASP विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि पाली शहर के 24 अक्टूबर को पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर निवासी 32 साल का जितेन्द्र पुत्र जोराराम मेघवाल पर अम्बेडकर नगर में ही कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। इस दौरान एक युवक ने उसके पेट में चाकू मार दिया था। जिससे जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां शनिवार सुबह उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया था। जोधपुर में उपचार के दौरान रविवार अलसुबह जितेन्द्र की मौत हो गई।
देर रात तक SP-ASP थाने में रुके मामले की गंभीरता देखता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई। धीरेंद्र उर्फ धीरज नाम के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के लिए एसपी आदर्श सिधु, एएसपी विपिन शर्मा सीओ सिटी राजेन्द्रसिंह उज्जवल भी शनिवार देर रात तक थाने में रुके और आरोपी से पूछताछ की। इधर शेष फरार आरोपियों की तलाश में तीन टीमें जुटी हुई है।
दीपावली पर घर आया था जितेन्द्र, अहमदाबाद में करता था सिलाई जितेन्द्र के परिजनों ने बताया कि जितेन्द्र अहमदाबाद में पिछले आठ-दस सालों से सिलाई का काम कर रहा था। दीपावली पर वह पाली अपने घर आया था। जो लाभ पंचम के बाद वापस अहमदाबाद जाने वाला था। लेकिन आरोपियों ने जितेन्द्र को जान से मारने के उद्देश्य से हमला किया और उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। चाकू से पेट में गंभीर घाव होने से जितेन्द्र की मौत हो गई। जितेन्द्र की शादी को करीब आठ साल हुए थे। उसके 5 साल का एक बेटा है। जिसका नाम देवांग है। परिजनों का कहना है कि जिन युवकों ने जितेन्द्र पर हमला किया उससे जितेन्द्र का कोई लेना-देना नहीं था।
