अवैध हथियार मामले में गिरफ्तार दोनों युवक।
सोनीपत में गन्नौर क्राइम यूनिट की पुलिस टीम ने अवैध हथियार की घटना में संलिप्त एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। साथ ही, पुलिस ने अवैध हथियार मुहैया करवाने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जे
.
पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि 25 अक्टूबर को क्राइम यूनिट गन्नौर में तैनात सहायक उप निरीक्षक बिजेंद्र अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पड़ताल हेतु बहालगढ़ चौक फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थे। तभी खुफिया जानकारी प्राप्त हुई कि एक नौजवान युवक अनमोल उर्फ कुनाल निवासी CRPF कैम्प कालोनी खेवड़ा, बहालगढ़ अवैध हथियार लिए हुए किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा हुआ है।
पुलिस की टीम, जिसमें अवैध हथियार के साथ युवक व सप्लायर को पकड़ा हे।
तलाशी में बरामद हुआ देसी कट्टा
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए CRPF कैम्प खेवड़ा कालोनी, बहालगढ़ पहुंची तो सामने एक नौजवान युवक प्राप्त जानकारी अनुसार खड़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा शक के बिनाह पर काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पता अनमोल उर्फ कुनाल बताया।
संदेह के आधार पर युवक अनमोल उर्फ कुनाल की नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक द्वारा पहनी हुई पैन्ट की दाहिनी डब से एक देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसके चैम्बर को खोलकर चैक करने पर एक जिन्दा रौंद मिला। शख्स अनमोल उर्फ कुनाल बरामदा देशी कट्टा बारे कोई लाइसेंस अथवा परमिट पेश नहीं कर सका। इस घटना का शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत थाना बहालगढ़ में अभियोग अंकित किया गया।
हथियार सप्लायर भी गिरफ्तार
क्राइम यूनिट गन्नौर की अनुसंधान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही राकेश ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त आरोपी अनमोल निवासी खेवड़ा जिला सोनीपत और घटना में संलिप्त आरोपी अनमोल को अवैध हथियार मुहैया करवाने वाले दूसरे आरोपी अंकित उर्फ शंकरनिवासी गांव पलड़ी जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
