मुख्य बातें

सोनीपत में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़: पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार; बिहार का रहने वाला है, जेल भेजा – Gohana News

सोनीपत में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़:  पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार; बिहार का रहने वाला है, जेल भेजा – Gohana News

सोनीपत में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुजीत निवासी समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सोनीपत के गांव लल्हेड़ी खुर्द में किराए पर रहता है।

.

यह मामला 24 अक्टूबर 2025 को दर्ज किया गया था। पश्चिम बंगाल की एक महिला ने थाना HSIIDC बड़ी सोनीपत में शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि उसकी 12-13 वर्षीय नाबालिग बेटी ने उसे बताया कि सुजीत ने उसके साथ अश्लील हरकत की है।

शिकायत के अनुसार, जब बच्ची चिल्लाई तो आरोपी सुजीत ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया। इस घटना के संबंध में थाना HSIIDC बड़ी सोनीपत में भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

HSIIDC बड़ी सोनीपत की अनुसंधान टीम में उप निरीक्षक पूजा ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने नियमानुसार नाबालिग बच्ची के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए और महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग भी करवाई। इसके बाद, आरोपी सुजीत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *