करौली की लांगरा पुलिस ने 91 पेटी अवैध शराब जब्तकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
करौली की लांगरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएसटी टीम करौली की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से बीयर और देसी शराब की कुल 91 पेटियां जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्योपुर, मध्य प्रदेश निवासी रघुवीर शि
.
पुलिस को डीएसटी टीम करौली से सूचना मिली थी कि लांगरा स्थित शराब ठेके के पीछे एक कमरे में सेल्समैन अवैध शराब का भंडारण कर बेच रहा है। इस सूचना पर लांगरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां डीएसटी टीम पहले से मौजूद थी।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौके पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान 50 वर्षीय रघुवीर शिवहरे, निवासी वीरपुर, जिला श्योपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने कमरे की तलाशी में 91 अवैध शराब बरामद की।
आरोपी रघुवीर शिवहरे शराब के भंडारण के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पूरी शराब को जब्त कर मौके पर सील किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जब्त शराब को मालखाने में जमा कर आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी लांगरा के नेतृत्व में जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी लाल बहादुर, हैड कॉन्स्टेबल शिवकुमार, कॉन्स्टेबल हरी सिंह, पुष्पेन्द्र और देवेन्द्र शामिल थे। डीएसटी टीम की तत्परता और लांगरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है।
