मुख्य बातें

गढ़वा में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर: मौके पर एक की मौत, अस्पताल में दूसरे ने तोड़ा दम, मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल – Garhwa News

गढ़वा में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर:  मौके पर एक की मौत, अस्पताल में दूसरे ने तोड़ा दम, मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल – Garhwa News

गढ़वा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। गढ़वा-पलामू फोरलेन पर हूर चहल गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो की मौत हो गई। एक नौ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

.

घायल बच्ची अंजली कुमारी, छोटू रजक की पुत्री बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा बाजार में खरीदारी करने आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।

मौके पर एक की मौत, अस्पताल में दूसरे ने तोड़ा दम

स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गणेश बैठा को मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटू रजक और उसकी बेटी अंजली को गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया। बाद में छोटू रजक को बेहतर इलाज के लिए पलामू रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

अंजली कुमारी का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

गुस्साए ग्रामीणों ने फोरलेन जाम किया

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गढ़वा-पलामू फोरलेन को जाम कर दिया। दोषी ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर गढ़वा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *