मुख्य बातें

हरियाणा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं: CM सैनी पंचकूला में छठ पूजा करेंगे; सभी जिलों में नहरों-नदियों के किनारे सजे घाट – Haryana News

हरियाणा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं:  CM सैनी पंचकूला में छठ पूजा करेंगे; सभी जिलों में नहरों-नदियों के किनारे सजे घाट – Haryana News


पंचकूला में घग्गर नदी के किनारे CM नायब सैनी के कार्यक्रम के लिए सजाया गया मंच।

हरियाणा में छठ महापर्व के तीसरे दिन यानी आज शाम में व्रत रखने वाली महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए सभी जिलों में नहर और नदियों के किनारे घाट सजाए गए हैं। पंचकूला में राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब स

.

मुख्यमंत्री छठ मैया की पूजा-अर्चना में भाग लेंगे तथा घाट पर डूबते सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। पंचकूला में घग्गर नदी घाट पर पानी नहीं होने के कारण प्रशासन ने JCB की मदद से बहाव को मोड़ा और घाट पर पानी पहुंचाया।

उधर, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि यह पर्व लोक आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक है, जो समाज में एकता और श्रद्धा का संदेश देता है। इस पर्व से समाज में भाईचारा और सकारात्मकता का वातावरण बनता है।

फरीदाबाद में छठ पूजा के लिए नगर निगम ने अलग-अलग जगहों पर करीब 100 घाट बनाए हैं। यहां 12 लाख से ज्यादा पूर्वांचल के लोग इस त्योहार को मना रहे है। वहीं गुरुग्राम में नगर निगम ने 20 घाट बनाए हैं। यहां पूर्वांचल के करीब 5 लाख लोग रहते हैं।

छठ महापर्व की तैयारियों के PHOTOS

फरीदाबाद के सेक्टर-3 में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बनाया घाट।

गुरुग्राम के बजघेड़ा तालाब के किनारे को अर्घ्य देने के लिए सजाया गया है।

गुरुग्राम के बजघेड़ा तालाब के किनारे को अर्घ्य देने के लिए सजाया गया है।

पंचकूला में घग्गर नदी के घाट पर सीएम के कार्यक्रम के लिए बहाव मोड़कर नहर बनाई गई।

पंचकूला में घग्गर नदी के घाट पर सीएम के कार्यक्रम के लिए बहाव मोड़कर नहर बनाई गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *