मुख्य बातें

फाजिल्का में डीसी कार्यालय का गेट बंद कर प्रदर्शन: सरकारी गोशाला में प्रबंध न होने के लगाए आरोप, बोले- भूखे मर रहे पशु – Fazilka News

फाजिल्का में डीसी कार्यालय का गेट बंद कर प्रदर्शन:  सरकारी गोशाला में प्रबंध न होने के लगाए आरोप, बोले- भूखे मर रहे पशु – Fazilka News


डीसी कार्यालय में धरने पर बैठे लोग।

फाजिल्का में धार्मिक संस्थाओं के लोगों द्वारा आज डीसी के कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर रास्ता बंद कर दिया गया और धरना लगा दिया गया। आरोप लगाए जा रहे हैं कि फाजिल्का के गांव सलेमशाह में सरकारी गोशाला में प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए।

.

यही वजह है कि गोशाला में आए दिन पशुओं की मौत हो रही है। जिसके चलते उनके द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। हालांकि उन्होंने इस दौरान चेतावनी भी दी है कि अगर प्रशासन द्वारा गोशाला को सही तरीके से नहीं चलाया जाता उनके द्वारा यह संघर्ष और तेज किया जाएगा।

डीसी कार्यालय में धरने पर बैठे लोग।

गोशाला में नहीं किए गए पुख्ता बंदोबस्त

बजरंग दल हिंदुस्तान के नगर अध्यक्ष आचार्य राहुल भारद्वाज ने बताया कि फाजिल्का के गांव सलेमशाह में सरकारी गोशाला बनाई गई है। जहां पर पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाए कि गोशाला में न तो पशुओं के लिए पीने के पानी का प्रबंध किया गया और न ही खाने के लिए चारे का प्रबंध है। हालात यह है कि आए दिन गोशाला में पशु भूखे मर रहे हैं। जिनकी मौत हो रही है।

इसके चलते उनके द्वारा पहले भी फाजिल्का जिला प्रशासन को सतर्क किया गया और उन्हें आग्रह करते हुए गोशाला के प्रबंधन की तरफ ध्यान देने की अपील की गई। लेकिन इसके बावजूद हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। जिसको लेकर उनमें रोष पाया जा रहा है, और इसी रोष के चलते आज उनके द्वारा फाजिल्का के डीसी कार्यालय का मुख्य गेट का रास्ता बंद करके धरना प्रदर्शन किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *