मुख्य बातें

सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल: गुमला में रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे घर, अचानक बाइक के ठीक सामने आया बैल – Gumla News

सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल:  गुमला में रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे घर, अचानक बाइक के ठीक सामने आया बैल – Gumla News


गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के किरतो बेंदोरा के पास सड़क हादसे में 45 वर्षीय बसंत महतो की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी पकली देवी (42) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

.

जानकारी के अनुसार, बसंत महतो अपनी पत्नी के साथ बाइक से लौट रहे थे। तभी अचानक सड़क पर एक मवेशी बैल आ गया।

बैल को बचाने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

बैल को बचाने की कोशिश में उनकी बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई।

आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

अस्पताल ले जाते समय बसंत ने तोड़ा दम

घटना के बाद दोनों को गुमला लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही बसंत महतो की मौत हो गई। उनकी पत्नी पकली देवी का इलाज फिलहाल गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

मृतक बसंत महतो और उनकी पत्नी पकली देवी डुमरी थाना क्षेत्र के हुंटार बरटोली गांव के निवासी थे। वे तीन दिन पहले अपने रिश्तेदारों के घर भैया दूज मनाने गए थे। घर लौटते वक्त यह हादसा हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भैयादूज मनाने रिश्तेदार के यहां गए थे। लौटते वक्त हादसा हो गया।

भैयादूज मनाने रिश्तेदार के यहां गए थे। लौटते वक्त हादसा हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना के एसआई बिनय कुमार महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई अरुण महतो ने बताया कि बसंत बेहद मिलनसार व्यक्ति थे और खेती-किसानी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *