जालंधर में एक होटल में युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद होटल में छापेमारी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। जांच टीम की रिपोर्ट और युवती के बयानों के आधार पर केस दर्ज क
.
आरोपी युवती का जानकार है, रात ढाई बजे कमरा बुक कराया
24 साल की युवती ने बताया कि आरोपी ने देर रात करीब ढाई बजे होटल में कमरा बुक कराया था। जिसके बाद युवती के साथ रेप किया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसका पुराना जानकार है। हालांकि दोनों के बीच कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं था।
एडीसीपी आकाश जैन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती का जानकार है। उन्होंने कहा कि होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एडीसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
