मुख्य बातें

CBI ने बिचौलिए कृष्णु की कस्टडी मांगी: 12 दिन के रिमांड के लिए अर्जी, कोर्ट कल सुनाएगा फैसला – Chandigarh News

CBI ने बिचौलिए कृष्णु की कस्टडी मांगी:  12 दिन के रिमांड के लिए अर्जी, कोर्ट कल सुनाएगा फैसला – Chandigarh News


कृष्णु शारदा जिसे रिमांड पर लिया जाना है।

चंडीगढ CBI की तरफ से पकड़े गए पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर और शिकायतकर्ता व्यापारी के बीच बिचौलिए कृष्नु को CBI अपनी कस्टडी में लेगी। CBI की तरफ से आज इसके लिए CBI कोर्ट में अर्जी दायर की है। CBI ने कृष्नु का 12 दिन का रिमांड मांगा है। जिस पर अदालत की

.

यह तो साफ है कि 12 दिन का रिमांड तो नहीं दिया जाएगा मगर आठ से दस दिन के रिमांड पर भेजा जा सकता है। CBI की तरफ से कृष्नु शारदा से पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के संबंधों के बारे में जानकारी ली जानी है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पिछले दस दिन की जांच में CBI के पास कई इनपुट हाथ लगे हैं।

यह है पूरा मामला चंडीगढ़ CBI की तरफ से 16 अक्तूबर 2025 को पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर को व्यापारी से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके घर 7.5 करोड़ रुपए नगद, महंगी घडियां और कई लाकर मिले थे। इसके अलावा उसके पास कई बेनामी जायदाद के कागजात भी मिले हैं। उसे देश और विदेश में कई जायदाद होने की भी बात सामने आई है।

यह भी जानकारी सामने आई थी कि कृष्नु ने ही उसे शिकायतकर्ता व्यापारी से मिलवाया था। पूर्व DIG और कृष्नु को चंडीगढ़ स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है और वह दोनों चंडीगढ़ की बुडैल जेल में बंद हैं।

CBI की हिरासत में कृष्नु।

CBI की हिरासत में कृष्नु।

विस्तार से पढ़िए कौन है कृष्नु…

  • नाभा का रहने वाला, मां की मौत हो चुकी: कृष्नु मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखता है। उसका पटियाल के नाभा की हरीदास कॉलोनी में घर है। उसके माता की मौत हो चुकी है, जबकि पिता प्राइवेट बिजली कर्मचारी के तौर पर काम करते हैं। उसकी पत्नी और 5 साल का बेटा भी है।
  • हॉकी का नेशनल प्लेयर, चंडीगढ़ में फ्लैट में रहता था: कृष्नु नाभा में ही पला बढ़ा है। ग्रेजुएशन करने के बाद वह चंडीगढ़ में ही एक फ्लैट में किराए पर लेकर रहने लगा था। कृष्नु चंडीगढ़ की हॉकी टीम का नेशनल खेलों में प्रतिनिधित्व कर चुका है। वह टीम में सेंट्रल फॉरवर्ड खेलता रहा है।
  • पुलिस में भर्ती होना चाहता था: सूत्रों के अनुसार अच्छे कद का होने की वजह से वह पुलिस में भर्ती होना चाहता था और इसलिए उसने पुलिस अफसरों के लिए लिंक बनाए थे। मगर, वह नौकरी पाने में कामयाब नहीं हुआ, तो पुलिस अफसरों के लिए मिडिलमैन का काम करने लगा था।

कृष्नु ने DIG भुल्लर को कारोबारी के बारे में जानकारी दी थी CBI को शिकायत देने वाले फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ के आकाश बत्ता बताते हैं कि वह कृष्नु को पहले से जानते थे। कृष्नु को उनके खिलाफ सरहिंद पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के बारे में पता था। उसने ही DIG हरचरण सिंह को उसके बारे में जानकारी दी थी।

आकाश ने बताया कि उसने ही हरचरण सिंह भुल्लर से उनकी बात भी करवाई थी। उन्होंने बताया कि कई ऐसे लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं, जिनका वह शिकार रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *