मुख्य बातें

अमृतसर में वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन:: धार्मिक स्थल पर बेअदबी के खिलाफ कल भंडारी पुल जाम करने का ऐलान – Amritsar News

अमृतसर में वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन::  धार्मिक स्थल पर बेअदबी के खिलाफ कल भंडारी पुल जाम करने का ऐलान – Amritsar News


अमृतसर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने कल, 29 अक्टूबर को भंडारी पुल को जाम करने का ऐलान किया है। वाल्मीकि समाज की ओर से कहा गया है कि उनके पवित्र स्थल पर अनुचित गतिविधियां की गई हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोगों से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई ह

.

वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि उनके तीर्थ स्थल पर बेअदबी की गई हैं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने किरपानों के साथ उनके तीर्थ स्थल पर प्रवेश किया और पवित्र स्थान की अवमानना की। साथ ही, पालकी साहिब को तोड़ा गया और उसका अपमान किया गया।

प्रतिकारात्मक तस्वीर

जबरदस्ती झंडा लगाया गया, समाज ने अपनी आपत्ति जताई

वाल्मीकि समाज के कुमार दर्शन, शक्ति कल्याण और बाकी साथियों ने कहा की हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हाल ही में वाल्मीकि समाज के तीर्थ स्थल पर झंडा लगाने और संबंधित घटनाओं में हुई गड़बड़ी हमारे इरादों के विपरीत हुई। झंडा जबरदस्ती और गुंडागर्दी के साथ लगाया गया । हमारी मंशा हमेशा यही रही है कि सभी कार्य समाज की सहमति और पवित्रता के साथ संपन्न हों, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो पाया।

माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पुल जाम होगा

हमने प्रशासन को इस मामले की जानकारी दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए हम कल पूर्ण भंडारी पुल जाम करेंगे और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे, जो माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ समाज की शांति और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

समाज के का कहना है कि उनकी भावनाओं और धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया है। इसी कारण उन्होंने भंडारी पुल जाम करने का ऐलान किया है ताकि प्रशासन और अन्य संबंधित पक्ष उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनें और उचित कार्रवाई करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *