मुख्य बातें

हजारीबाग में एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत: छठ के बाद तालाब की ओर से खेलने गई थी, पैर फिसलने से गहरे पानी में गई – Hazaribagh News

हजारीबाग में एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत:  छठ के बाद तालाब की ओर से खेलने गई थी, पैर फिसलने से गहरे पानी में गई – Hazaribagh News

हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के झरदाग गांव में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक ही परिवार की चार बच्चियां घर के पास स्थित तालाब में डूब गईं। बताया गया कि छठ महापर्व संपन्न होने के बाद सभी बच्चियां घर के पास तालाब में खेलने गई थीं

.

गांव में मचा कोहराम, परिजन बेसुध

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर जब लोग तालाब की ओर दौड़े, तब तक सभी चारों बच्चियां पानी में डूब चुकी थीं। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

मृत बच्चियों की पहचान रिंकी कुमारी, रिया कुमारी, साक्षी कुमारी और पूजा कुमारी के रूप में की गई है। ये सभी आपस में बहनें थीं और एक ही परिवार से ताल्लुक रखती थीं। पूरे गांव में इस घटना के बाद मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह परिवार हर साल छठ पर्व बड़े उत्साह से मनाता था, लेकिन इस बार खुशियां मातम में बदल गईं।

प्रशासन मौके पर पहुंचा, सहायता का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

अंचल अधिकारी ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है और आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बच्चों को तालाब या गहरे पानी के पास खेलने से रोकें ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। हादसे के बाद पूरे झरदाग गांव में सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *