मुख्य बातें

असम में कांग्रेस के प्रोग्राम में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाया: BJP बोली- यह वोट बैंक की राजनीति, कांग्रेस खुलेआम डेमोग्राफी बदलने की कोशिश में

असम में कांग्रेस के प्रोग्राम में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाया:  BJP बोली- यह वोट बैंक की राजनीति, कांग्रेस खुलेआम डेमोग्राफी बदलने की कोशिश में


श्रीभूमि16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम के श्रीभूमि में बांग्लादेश का नेशनल एंथम गाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

असम के श्रीभूमि जिले में कांग्रेस के कार्यक्रम में बांग्लादेश का राष्ट्रगान (अमर सोनार बांग्ला) गाया गया। सभा का वीडियो वायरल होने पर बीजेपी ने आपत्ति जताई।भाजपा ने इसे कांग्रेस का बांग्लादेश-प्रेम बताया है। श्रीभूमि जिला बांग्लादेश सीमा के करीब आता है।

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अब खुलेआम बांग्लादेश का राष्ट्रगान गा रही है। कुछ दिन पहले बांग्लादेश ने ऐसा नक्शा जारी किया था जिसमें पूरा नॉर्थ-ईस्ट उसके हिस्से में दिखाया गया था, और अब कांग्रेस उसी देश के गीत गा रही है।

असम के मंत्री अशोक सिंघल ने लिखा

QuoteImage

असम के श्रीभूमि में कांग्रेस की एक मीटिंग में बांग्लादेश का नेशनल एंथम अमर सोनार बांग्ला गाया गया। वही देश जो नॉर्थ ईस्ट को भारत से अलग करना चाहता है! अब यह साफ हो गया है कि कांग्रेस ने दशकों तक असम में अवैध घुसपैठ को क्यों होने दिया और बढ़ावा दिया। वोट-बैंक की राजनीति के लिए राज्य की डेमोग्राफी बदलने और एक ग्रेटर बांग्लादेश बनाने की कोशिश हो रही है।

QuoteImage

भारत-बांग्लादेश रिश्ते तनावपूर्ण

भारत और बांग्लादेश के रिश्ते अभी तनावपूर्ण हैं। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख से मुलाकात की और उन्हें एक किताब भेंट की।

आर्ट ऑफ ट्रायंफ: बांग्लादेश न्यू डॉन नामक इस किताब के कवर पर जो नक्शा छपा है, उसमें असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा के हिस्से बांग्लादेश के अंदर दिखाए गए हैं। इस पर भारत में सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं भी आईं।

——–

ये खबर भी पढ़ें…

बांग्लादेशी सैनिक असम में घुसे:मंदिर निर्माण रोका, BSF की सख्ती पर लौटे

असम में बांग्लादेश से सटी सीमा पर बीते तीन दिन से तनाव है। बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) कुशियारा नदी के इस तरफ यानी भारतीय सीमा में बन रहे एक मंदिर पर नजर गढ़ाए हुए हैं। हालांकि इन्हें जवाब देने के लिए हमारे बीएसएफ जवान भी मुस्तैदी से खड़े हैं। मामला असम के श्रीभूमि का है। इस इलाके में कुशियारा नदी ही दोनों देशों की सीमा रेखा है और नदी के दोनों ओर 150 मी. का इलाका नो मेंस लैंड है। यहां जाने या किसी भी तरह के निर्माण के पहले अनुमति लेनी होती है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *