मुख्य बातें

पुलिस की कार्य प्रणाली पर बड़ा स्वाल: दुसांझ कलां में तीसरी बार ज्वेलरी शॉप में चोरी, दीवार तोड़कर चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने – Jalandhar News

पुलिस की कार्य प्रणाली पर बड़ा स्वाल:  दुसांझ कलां में तीसरी बार ज्वेलरी शॉप में चोरी, दीवार तोड़कर चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने – Jalandhar News

चोरी के बारे में पुलिस काे जानकारी देते हुए दुकान मालिक।

जालंधर के गांव दुसांझ कलां में चोरों ने एक बार फिर परम ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसकर लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी कर ली। यह तीसरी बार है जब दुकान में चोरी हुई है।

.

परम ज्वेलर्स के मालिक बलराम कुमार ने बताया कि सुबह जब वे अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी स्कूल में ड्यूटी पर लगी एक आंटी ने बताया कि उनकी दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और गल्ले खुले पड़े थे।

बलराम कुमार ने बताया कि इससे पहले दो बार चोरी होने के कारण वे अब नकदी और गहने रात को अपने घर ले जाते थे, जिसकी वजह से इस बार बड़ी रकम चोरी होने से बच गई। गांव के लोगों ने बताया कि इलाके में लगातार चोरियां बढ़ रही हैं, लेकिन दुकानदारों ने सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार नहीं रखा। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। रात समय पुलिस की ओर से कोई प्रबंध नहीं किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोरों ने दीवार तोड़ने के लिए भारी औजारों का इस्तेमाल किया और घटना देर रात की है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके।

गांव में बढ़ती वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। गांव के लोगों ने कहा पंजाब पुलिस का लोगों को डर खत्म हो गया है सरेआम चोरी करने वाले नशेड़ी घूम रहे है। तीसरी बार चोकी होने का कारण पंजाब पुलिस का चोरों लुटेरों को कोई डर नहीं है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *