मुख्य बातें

वीडियो में युवक बोला- आरएसएस गधों का झुंड: छतरपुर में शाखा देखकर भड़का; कहा- लगता है चप्पल से मारूं, देश के लिए किया क्या है – Chhatarpur (MP) News

वीडियो में युवक बोला- आरएसएस गधों का झुंड:  छतरपुर में शाखा देखकर भड़का; कहा- लगता है चप्पल से मारूं, देश के लिए किया क्या है – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर अभद्र कमेंट करने के मामले में पुलिस ने फरहान निजामी नाम के व्यक्ति काे गिरफ्तार किया है। फरहान ने बाबूलाल चतुर्वेदी स्टेडियम के पास बुधवार सुबह वीडियो बनाया था। वीडियो में वह संघ के लोगों को चप्पल से मारने की बात

.

वीडियो सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और संघ कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरहान निजामी ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था। वीडियो में वह कह रहा है-

आरएसएस गधों का झुंड है। मुझे यह समझ नहीं आता इन लोगों ने देश के लिए किया ही क्या है, न इन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी। वक्त आने दो, नाम और निशान मिटा दिया जाएगा।

वीडियो में युवक बोला- आरएसएस गधों का झुंड:  छतरपुर में शाखा देखकर भड़का; कहा- लगता है चप्पल से मारूं, देश के लिए किया क्या है – Chhatarpur (MP) News

फरहान निजामी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चप्पल मारने की बात कही।

फरहान निजामी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चप्पल मारने की बात कही।

आरएसएस गैंग बोलकर चप्पल मारने की बात कही वीडियो में फरहान कह रहा है- देखो भैया, यह आरएसएस की गैंग जा रही है। हम यहां आए थे, शाखा चल रही थी। वह हमें देखकर भाग गई है। वीडियो में फरहान अभद्र भाषा बोलते हुए चप्पल मारने की बात भी कह रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 2023, 296, 353(2) और सूचना औद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

VHP नेता बोले- गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी विश्व हिंदू परिषद के विभागीय मंत्री प्रखर भट्ट ने बताया कि स्टेडियम में संघ की श्री राम तरुण व्यवसाई शाखा लगती है। सुबह फरहान निजामी नाम का लड़का आया। उसने संगठन के लोगों के साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी भी दी।

सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि संघ के विरोध, अपमानजनक और अभद्र भाषा का वीडियो सामने आया है। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…

आरएसएस देशभर में 1 लाख हिंदू सम्मेलन करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। आरएसएस प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने मंगलवार को जबलपुर में ये जानकारी दी। वहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दावा किया है कि देशभर में एक लाख हिंदू सम्मेलन किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *