घाट किनारे लड़ाई कर रहीं दो महिलाएं।
हरिद्वार में स्थित हर की पौड़ी पर बुधवार दोपहर दो महिलाओं ने जमकर बवाल काटा, दोनों महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़ एक दूसरे के साथ मारपीट करती हुई दिखीं, मौके पर जमा हुई भीड़ ने दोनों को समझाने का भी प्रयास किया लेकिन दोनों एक दूसरे पर लात- घूंसे और मुक
.
पास में ही खड़े कुछ लोगों ने पुलिस को बुलाया तो कुछ ने इस पूरी लड़ाई का वीडियो बनाया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को शांत कराया।
वहीं, हर की पौड़ी चौकी के प्रभारी संजीत कंडारी ने बताया कि दोनों महिलाएं घाट के किनारे लोगों को टीका लगाने का काम करती हैं और टीका लगाने को लेकर ही दोनों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि दोनों पक्षों की तरफ से किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई है, मामला सुलझा लिया गया है।
अब लड़ाई की कुछ PHOTOS देखें…
लाल सूट पहने महिला को पीटती दो दूसरी महिलाएं।

विवाद बढ़ा तो और महिलाएं भी वहां पहुंच गईं और मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

फिर कुछ युवक वहां पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत कराया।
अब जानिए आखिर क्या था पूरा मामला…..
टीका लगाने के बदले ले रहीं थी पैसे
हर की पौड़ी पर उस वक्त श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। कोई गंगा स्नान कर रहा था तो कोई आरती की तैयारी में जुटा था। इसी बीच टीका लगाने वाली कुछ स्थानीय महिलाएं भी वहां श्रद्धालुओं के माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद दे रही थीं, जिसके बदले में वे श्रद्धालुओं से कुछ रुपए ले रही थीं।
कस्टमर को लेकर छिड़ा विवाद
भीड़ के बीच अचानक दो महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप था कि एक महिला ने दूसरी के “कस्टमर” यानी श्रद्धालु को चालाकी से टीका लगाकर पैसे ले लिए। पहले हल्की नोकझोंक हुई — लेकिन देखते ही देखते मामला बिगड़ गया।
झगड़ा बढ़ा तो खिंचाई शुरू,
दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर चीखने लगीं। फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई। एक महिला ने दूसरी के बाल खींचे तो दूसरी ने उसका दुपट्टा पकड़ लिया। पलभर में वो दोनों गंगा तट के किनारे बाल खींचते, सूट खींचते और धक्का-मुक्की करती नजर आईं।
कई लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। किसी ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन दोनों महिलाओं की झड़प रुकने का नाम नहीं ले रही थी।
पुलिस ने पहुंच दोनों को समझाया
करीब 10 मिनट बाद हर की पौड़ी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बीच में आकर दोनों को अलग किया और समझाने की कोशिश की। बाद में दोनों पर चालान की कार्रवाई की गई और उन्हें चेतावनी दी गई कि आगे से इस तरह की हरकत न दोहराएं।
